भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल का बढ़ा कद, राज्यसभा में सदन के नेता बने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

नयी दिल्ली। राज्यसभा में बृहस्पतिवार को सभापति एम वैंकेया नायडू ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को उच्च सदन का नेता नियुक्त किए जाने की घोषणा की मानसून सत्र की पहली बैठक शुरू होने के साथ ही नायडू ने घोषणा की कि उन्हें संसदीय कार्य मंत्री की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त करने का निर्णय किया है। उन्होंने गोयल के सीए की अखिल भारतीय परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किये जाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गोयल दूसरी बार उच्च सदन के सदस्य निर्वाचित हुए हैं और उनका राजनीतिक जीवन तीन दशक से अधिक का है।

प्रमुख खबरें

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद