Piyush Goyal ने कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए उपभोग के टिकाऊ तरीकों को बढ़ावा देने का किया आह्वान

By Prabhasakshi News Desk | Dec 02, 2024

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने और पर्यावरण संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए उपभोग के टिकाऊ तरीकों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के लोगों को पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ उत्पादों के उपभोग पर ध्यान केंद्रित करना होगा। गोयल ने कहा, ‘‘हमें अपनी वर्तमान जीवनशैली के कारण होने वाले अपशिष्ट तथा कार्बन उत्सर्जन को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। यह दुनिया के बेहतर भविष्य का आधार होगा। जब तक हम उपभोग के तरीके पर ध्यान नहीं देंगे, हम स्थिरता तथा पर्यावरणीय चुनौतियों संबंधी मुद्दों का समाधान नहीं कर पाएंगे।’’

प्रमुख खबरें

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Election Commission ने TMC नाम और जोड़ा फूल चुनाव चिह्न के उपयोग पर लगाई अंतरिम रोक

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए