Shani Dev और Mahadev के रौद्र रूप की फोटो Main Entrance पर लगाने से बढ़ता है गृह क्लेश

By अनन्या मिश्रा | Oct 23, 2026

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश द्वार माना जाता है। घर के मुख्य द्वार पर साफ-सफाई का ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन-धान्य व सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। हालांकि कई लोग घर के मुख्य द्वार पर देवी-देवताओं की तस्वीर को लगाते हैं। जिससे घर में निगेटिव एनर्जी नहीं आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देवी-देवताओं की उग्र स्वरूप वाली तस्वीरों को घर में नहीं लगाना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर के मुख्य द्वार पर किन उग्र स्वरूप वाली देवी-देवताओं की तस्वीरों को नहीं लगाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Lord Shiva की पूजा में जमीन से उठाकर ही Parijat Flower चढ़ाने का है विशेष नियम

महादेव का रौद्र स्वरूप

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर महादेव के नटराज या क्रोधित स्वरूप वाली तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, भगवान शिव के इस स्वरूप की तस्वीर लगाने से घर-परिवार के सदस्यों के बीच तनाव और कलह की समस्या बढ़ सकती है और जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।

मां काली का उग्र स्वरूप

मां काली शक्ति की देवी हैं और उनका यह स्वरूप भयंकर क्रोध और राक्षसों के संहार से जुड़ा है। मां काली का रूप उग्र और आक्राकम ऊर्जा का प्रतीक है। वास्तु के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर मां काली की उग्र स्वरूप की तस्वीर लगाने से घर में बेवहज का विवाद हो सकता है।

प्रमुख खबरें

क्या भाजपा-अकाली दल मिलाएंगे हाथ? सुखबीर बादल ने AAP-कांग्रेस को बताया मुख्य प्रतिद्वंद्वी

Punjab Politics में नया मोड़: Sukhbir Badal ने दिए BJP के साथ गठबंधन के सीधे संकेत

CMRL रिश्वत मामला: Pinarayi Vijayan और परिवार की अपील पर 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगा केरल HC

Punjab Pharmacy Council की कार्रवाई, झोटा हत्याकांड के आरोपी Ashwani का रजिस्ट्रेशन रद्द