राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, कहा- वैक्सीन को लेकर ओछी राजनीति उचित नहीं

By अंकित सिंह | Jul 02, 2021

कोरोना वैक्सीन को लेकर देश में हो रही लगातार राजनीति के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दावा किया है कि जुलाई महीने में वैक्सीन की 12 करोड़ डोज़ उपलब्ध होंगी। पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा कि वैक्सीन की 12 करोड़ डोज़ जुलाई महीने में उपलब्ध होंगी, जो प्राइवेट हॉस्पिटल्स की आपूर्ति से अलग है। राज्यों को 15 दिन पहले ही आपूर्ति के बारे में सूचना दी जा चुकी है। राहुल गांधी को समझना चाहिये कि कोरोना से लड़ाई में गंभीरता के बजाय इस समय ओछी राजनीति का प्रदर्शन उचित नही है। दरअसल, पीयूष गोयल ने यह ट्वीट राहुल गांधी के ट्वीट के पलटवार में किया। अपने ट्वीट में राहुल ने लिखा कि जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं। इसके अलावा पीयूष गोयल ने एक अखबार की खबर को ट्वीट करते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपनी पार्टी का वाइट पेपर कूड़े में डालना था, उसकी बजाये कांग्रेस सरकार ने वैक्सीन को कूड़े में फैंक दिया। पंजाब व राजस्थान कोरोना से कमाई कर रहे हैं। राजस्थान में मृतकों की संख्या छुपाई, भ्रम व पैनिक फैलाकर ये लोग भ्रष्टाचार करते हैं। आपको बता दें कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की 35 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है। को-विन डैशबोर्ड के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 18-44 उम्र समूह में 9.61 करोड़ खुराकें दी गयी हैं। शाम सात बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक देश में बृहस्पतिवार को 38.17 लाख (38,17,661) खुराकें दी गयी। 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें