आप ले तो ठीक, हमल लें तो...मीटिंग में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा, अपने जवाब से पीयूष गोयल ने ब्रिटेन-जर्मनी को रूला दिया

By अभिनय आकाश | Oct 28, 2025

जर्मनी के बर्लिन में हुई एक अंतरराष्ट्रीय बैठक में सैकड़ों कैमरों के सामने भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति होती है। उनके सामने अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के बड़े नेताओं की मौजूदगी होती है। तभी पीयूष गोयल के एक बयान से पूरा हॉल खामोश हो जाता है। उन्होंने साफ कहा कि माथे पर बंदूक रखकर हम काम नहीं करते। एक पल के लिए सबके चेहरे खामोश हो जाते हैं। ये महज एक जवाब भर नहीं था बल्कि भारत का सख्त रूख भी था। जो किसी दबाव में नहीं झुकता। अब पीयूष गोयल ने बर्लिन ग्लोबल डॉयलाग में अमेरिका और ब्रिटेन की बोलती बंद कर दी है। उन्होंने साफ किया कि आप तेल लो तो ठीक और हम ले तो ये कैसे खराब हो गया। गोयल की बात सुन पश्चिमी देश सन्न रह गए। 

इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री का दावा: GST कटौती का बंपर लाभ, उपभोक्ताओं को उम्मीद से अधिक बचत

पहले विदेश मंत्रालय ने कह दिया कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं और मोदी से कोई बात हुई ही नहीं और अब अपनी शर्तों पर तेल खरीदते रहेंगे। लेकिन पेंटागन और ट्रंप भारत को लेकर पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं। वो ये चाहते हैं कि भारत तेल खरीदना बंद कर दे और इसके लिए अमेरिका हर स्तर पर भारत को घेरना चाहता है। इसके लिए वो एक ऐसे देश का सहारा ले रहा है, जिसकी हैसियत भारत के सामने कुछ भी नहीं है। भारत को घेरने के लिए पाकिस्तान को अपनी गोद में बिठाकर निशाना बना रहे हैं। लेकिन ये तो सभी को पता है कि कर्ज पर जीने वाले देश पाकिस्तान की हैसियत नहीं है कि वो कुछ कर सके। पहले ही वो पांच युद्ध हार चुका है। इधर भारत भी ठान चुका है कि वो किसी भी किस्म के दवाब में झुकने वाला नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी टैरिफ पर 'अच्छी खबर' कब? गोयल बोले- भारत का आत्मविश्वास बढ़ा, अब पहले जैसी बात नहीं

जर्मनी पहुंचे भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका और ब्रिटेन की जमकर क्लास लगाई है। गोयल ने कहा कि जब जर्मनी खुद ही अमेरिकी प्रतिबंधों से छूट मांग रहा है और ब्रिटेन को पहले ही मिल चुका है। तो भारत को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। गोयल की ये बात सुनकर वहां मौजूद यूके की ट्रेड मंत्री क्रिस ब्रायंट ने कहा कि उनकी छूट केवल रॉसनेफ्ट की एक सहायक कंपनी के लिए है। इस पर गोयल ने पलटवार करते हुए कहा कि भारत के पास भी तो रॉसनेफ्ट की एक सहायक कंपनी है। फिर हमें क्यों? उनकी बात सुनकर बैठक में नेता कुछ देर के लिए चुप हो गए।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: इधर Trump बोले, दुनिया तुसमे नफरत कर रही है, उधर इजराइली बोले, अमेरिका के आगे झुको मत, दोनों तरफ से घिर गये Netanyahu

अंपायर से भिड़ना Tim David को पड़ा महंगा, मैच फी कटी और अगले IPL सीजन पर लगा बैन

IPL 2026 के बाद Vaibhav Sooryavanshi को टीम इंडिया में शामिल करने पर BCCI का बड़ा बयान: सेक्रेटरी ने तोड़ी चुप्पी

Sonakshi Sinha Birthday: Dabangg से Blockbuster Debut, अब Heeramandi में जलवा, जानें Sonakshi Sinha का फिल्मी करियर