India Business Summit में बोले पीयूष गोयल- संकट में घबराएं नहीं, वैश्विक अवसरों का पूरा लाभ उठाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2026

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को उद्योग जगत से वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं को अवसर में बदलने का आह्वान करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में घबराने की जरूरत नहीं है। गोयल ने यहां इंडिया बिजनेस रिफॉर्म समिट 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों को भारत के लिए कारोबारी प्रक्रियाओं को मजबूत करने, सुधारों को तेज करने और आपूर्ति शृंखलाओं को अधिक सुदृढ़ बनाने के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए।

उन्होंने उद्योग जगत से दक्षता बढ़ाने और अपव्यय घटाने का आह्वान करते हुए कहा कि कंपनियों को जापान की विनिर्माण प्रणालियों समेत वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं से सीख लेनी चाहिए। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, भारत का निर्यात पिछले वित्त वर्ष में 863 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जिसमें वस्तुओं एवं सेवाओं दोनों का योगदान रहा।

वाणिज्य मंत्री ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के कारण भारतीय उत्पादों के लिए नए बाजार खुल रहे हैं और इनका लाभ निवेश आकर्षित करने एवं निर्यात बढ़ाने के लिए उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार औद्योगिक पार्कों में सभी मंजूरियों के लिए एकल खिड़की प्रणाली स्थापित करने की संभावना पर विचार कर रही है।

गोयल ने उद्योग से सरकार के साथ मिलकर कारोबारी सुगमता बढ़ाने और समस्याओं की पहचान करने में सहयोग करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत अब 1,000 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है और निर्यातकों को नए बाजारों की तलाश में सक्रिय रहना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार