Piyush Goyal Birthday: व्यवहार और कार्यशैली को लेकर विरोधियों के बीच भी लोकप्रिय हैं पीयूष गोयल, आज मना रहे 61वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Jun 13, 2025

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज यानी की 13 जून को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह मोदी सरकार के उन मंत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं, जिनके काम की चर्चा लोगों की जुबान पर रहती है। पीयूष गोयल का सियासी सफर कई उपलब्धियों से भरा रहा है। जिसके कारण उनका नाम हमेशा चर्चा में रहता है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

मुंबई में 13 जून 1964 को पीयूष गोयल का जन्म हुआ था। उनको मोदी 3.0 कैबिनेट में भी जगह दी गई है। इस दौरान वह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले पीयूष गोयल साल 2021 तक रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह वह कपड़ा, खाद्य और सार्वजनिक वितरण के साथ-साथ कई अन्य मंत्रालयों की जिम्मेदारी बखूबी निभा चुके हैं। साल 2014 में पीयूष गोयल ने मोदी सरकार ने कोयला, बिजली, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं।

रेल मंत्री

बतौर रेल मिनिस्टर पीयूष गोयल ने कई ऐसे कदम जिसकी चर्चा होती है। साल 2017 में उन्होंने इस मंत्रालय को संभालते हुए 'जीरो एक्सीडेंट' पॉलिसी बनाई। जिसके चलते पीयूष गोयल के शुरूआती कार्यकाल के 22 महीने तक एक भी रेल हादसा नहीं हुआ। इसके साथ ही हाथियों को ट्रेन एक्सीडेंट्स से बचाने के लिए पीयूष गोयल ने 'प्लान बी' की शुरूआत की थी।

विरोधी भी करते हैं सम्मान

बता दें कि पीयूष गोयल का नाम उन राजनेताओं में शामिल है। जिनको खुद की पार्टी के साथ विरोधी दल के नेता भी सम्मान देते हैं। इसके पीछे उनका व्यवहार माना जाता है। पक्ष हो या फिर विपक्ष सभी नेताओं से वह समान व्यवहार करते हैं। जिसके कारण उनको भी सभी लोगों से सम्मान मिलता है।

लोकसभा चुनाव

साल 2024 में पीयूष गोयल ने उत्तर मुंबई की सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के भूषण पाटिल को 3,57,306 वोटों से शिकस्त दी। यह पहला मौका था, जब जनता ने पीयूष गोयल को सीधे संसद भेजा है। इससे पहले साल 2010 से 2024 तक वह राज्यसभा सांसद के रूप में चुने जाते रहे हैं।

राजनीतिक घराने से है ताल्लुक

पीयूष गोयल महाराष्ट्र के राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। इनके पिता वेद प्रकाश गोयल भी अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में साल 2001 से 2003 तक केंद्रीय मंत्री की भूमिका निभा चुके हैं। वहीं उन्होंने पार्टी के कोषाध्यक्ष के रूप में काम किया है। वहीं पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल भी मुंबई से 3 बार भारतीय जनता पार्टी की विधायक रह चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह