UP Election Results: पीयूष गोयल बोले- चलता रहेगा विकास का बुलडोजर, जनता की सेवा करते रहेंगे

By अंकित सिंह | Mar 10, 2022

उत्तर प्रदेश में पत्तल भाजपा एक बार फिर से बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। भाजपा और उसके सहयोगियों ने लगभग 270 सीटों पर अपनी बढ़त बना ली है। इस जीत को काफी अहम और बड़ी जीत मानी जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 37 सालों में पहला मौका है जब कोई सरकार दोबारा चुनकर सत्ता में लौट रही है। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता पीयूष गोयल ने बड़ा बयान दिया है। पीयूष गोयल ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में विकास का बुलडोजर चलता रहेगा। हम जनता की सेवा करते रहेंगे। अपने बयान में गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने तय किया है कि अब भेदभाव और समाज को बांटने वाली राजनीति के साथ हम नहीं जाना चाहते हैं। पीयूष गोयल ने आगे कहा कि 40 साल बाद पहली बार उत्तर प्रदेश में एक ही सरकार को फिर से मौका मिला है, वो भी बहुत बड़े बहुमत से। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि उत्तर प्रदेश में विकास का बुलडोजर लगातार चलता रहें। ईमानदार सरकार फिर एक बार जनता की सेवा करती रहें। हम दिन रात प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनता की सेवा करने में जुटे रहेंगे। इस मौके के लिए हम जनता को आभार प्रकट करते हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं सभी राज्यों की जनता का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने अपने आर्शीवाद बीजेपी को एक बार फिर दिया है। नरेंद्र मोदी का काम सभी राज्यों में बीजेपी के लिए वरदान बना है, विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की सोच पर एक बार फिर जनता ने मुहर लगाया है। 

प्रमुख खबरें

Satyendra Jain की मुश्किलें बढ़ीं, Defamation Case में अब Delhi Court ने जारी किया नोटिस

राम मंदिर चंदा विवाद पर बोले दिग्विजय सिंह, मेरे दिए गए दान का गलत इस्तेमाल किया गया, कोर्ट जाऊँगा

Ram Mandir चंदे पर संग्राम: BJP बोली SIT पर भरोसा रखें, विपक्ष का पलटवार-असली चेहरा बेनकाब

Viksit Bharat का सपना बंगाल से होगा पूरा, Speaker Om Birla ने नए विधायकों को दिया Success मंत्र