भारतीय उत्पादों को US Market में तरजीही पहुंच पर बनी सहमति: Piyush Goyal

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 15, 2026

(राजेश राय) काहिरा, 15 नवंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच पहले ही इस बात पर सहमति बन चुकी है कि अमेरिकी बाजार में भारतीय वस्तुओं को प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले तरजीही बाजार पहुंच दी जाएगी। भारत और अमेरिका ने फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण के लिए रूपरेखा को अंतिम रूप दिया था। इस समझौते पर पहले हस्ताक्षर होने थे, लेकिन अमेरिका की शुल्क व्यवस्था में हुए बदलावों के कारण इस पर बातचीत आगे बढ़ानी पड़ी।

गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस पर दोनों देशों के नेताओं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच पहले ही सहमति बन चुकी है। कुछ महीने पहले जब दोनों नेताओं ने व्यापक रूपरेखा समझौते की घोषणा की थी, तब यह भी स्वीकार किया गया था कि भारत को अमेरिका में प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले कम शुल्क के साथ तरजीही व्यापार पहुंच मिलेगी।’’ गोयल भारत और मिस्र के बीच व्यापार एवं निवेश बढ़ाने के उपायों पर चर्चा के लिए दो दिन की यात्रा पर यहां आए हैं। वह अमेरिकी बाजार में भारतीय वस्तुओं को तरजीही पहुंच देने के आश्वासन से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे।

हाल ही में एक अधिकारी ने कहा था कि प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के तहत अमेरिका ने भारत को प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले शुल्क में तुलनात्मक लाभ देने का भरोसा दिलाया है। दोनों पक्ष चालू वित्त वर्ष के अंत तक समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

कंपनियां तैनात AI Agents की संख्या से नहीं, बल्कि नतीजों से सफलता मापें: Oracle

Jaipur में JDA का अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर शुरू, 260 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर

PM Modi का आदिवासियों पर बयान और Lakshya Sen की खिताबी जीत बनीं प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चेतावनी, संगठनों में बैठे दिमागी नक्सलियों से रहें सतर्क