ब्रिटेन पहुंचे पीयूष गोयल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मार गए लोगों को श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2025

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लंदन की अपनी दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देकर की। लंदन के लिए रवाना हुआ एअर इंडिया का विमान 12 जून को अहमदाबाद में एक मेडिकल कॉलेज परिसर में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 271 लोगों की मौत हो गई थी।

इस कार्यक्रम में ‘यूके बिजनेस एंड ट्रेड’ के सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स और आईजीएफ संस्थापक मनोज लाडवा भी शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि इस घटना को दुनिया के लिए एक ‘‘चेतावनी’’ के रूप में देखा जाना चाहिए ताकि विमानन क्षेत्र के लिए सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल को बढ़ावा दिया जा सके। इस सम्मेलन से इतर गोयल ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘मैं इस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की जान चली गई। विमान में ब्रिटेन के 58 नागरिक सवार थे। यह घटना बेहद दुखद है। मैं दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना करता हूं और आशा करता हूं कि भगवान उनके परिवार के सदस्यों को इस क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह दैवीय घटना है। यह एक दुर्घटना है। बेशक, जांच जारी है लेकिन यह दुनिया के लिए एक चेतावनी है कि भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा के लिए और अधिक सख्त प्रोटोकॉल को बढ़ावा दिया जाए।’’

गोयल ने अपनी यात्रा के दौरान रेनॉल्ड्स से भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लागू करने के लिए बातचीत की। गोयल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मैंने दोनों देशों की महत्वाकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने वाले इस मुक्त व्यापार समझौते को लागू करने के हमारे साझा लक्ष्य को दोहराया जो व्यापक और पारस्परिक रूप से लाभकारी है।’’

बाद में गोयल ने शिखर सम्मेलन में ब्रिटेन की संस्कृति मंत्री लिसा नैंडी से मुलाकात की और सोशल मीडिया पर दिए गए बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने ‘‘जीवंत द्विपक्षीय संबंधों के अहम स्तंभ, सांस्कृतिक गठजोड़ और आदान-प्रदान को बढ़ाने के लिए नए क्षेत्रों की तलाश की।

प्रमुख खबरें

मैं कभी नहीं करूंगा पान मसाला का विज्ञापन, Shubhankar Mishra के पॉडकास्ट में बोले Sunny Deol

PM Modi के दिमागी नक्सल वाले बयान पर Kiren Rijiju ने दी सफाई, विपक्ष के आरोपों को नकारा

Sharmila Tagore ने बच्चों को सिखाया इस्लाम, किसी खास धार्मिक सोच को बच्चों पर नहीं थोपा

Himannshi Khurrana ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में किया खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में धर्म बदलने का था दबाव