कन्नौज के धनकुबेर पीयूष जैन की 15 सालों में पूरी तरह बहल गई थी माली हालत, शादियों में भी सादगी से जाते थे कारोबारी

By निधि अविनाश | Dec 27, 2021

कानपुर के कारोबारी पीयुष जैन का नाम आज देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। घर के कोने-कोन से पैसों के बंडल और सोने-जेवरात निकल रहे है। कैश इतने ज्यादा कि उसको गिनने के लिए मशीनें तक लगाई गई। कारबोरी में पीयुष जैन का नाम भले ही बड़ा था लेकिन इनकम टैक्स की रेड होने के बाद आज हर किसी के जुबान पर पीयुष जैन का नाम होगा। जानकारी के लिए बता दें कि, पीयुष के घर से अब तक 257 करोड़ रुपये मिले है और अभी भी जांच चल रही है। आइये आपको बताते चले कि पीयुष जैन अपने इत्र की कारोबारी से इतने नोट बनाने के बावजुद क्यों दिखावा नहीं करते थे।

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इतने पैसे होने के बावजुद पीयुष जैन अपने पुराने स्कूटर पर अपने होमटाउन कन्नोज आना-जाना करते हैं। उनके घर के बाहर दो कारें खड़ी हैं एक क्वालिस और एक मारुति। जीएसटी की चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुए पीयुष जैन का कन्नौज की जैन स्ट्रीट में पुश्तैनी घर था जो कि काफी छोटा हुआ करता था। आज यहीं घर एक आलीशान कोठी में बदल गई है। पड़ोसी भी बताते है कि, पीयुष जैन और उनके परिवार की सादगी देख कर कभी लगा ही नहीं उनके पास इतना पैसा होगा। पीयुष के पिता महेंश चंद्र जैन केमिस्ट है। पीयुष का एक भाई अंबरीष है। दोनों ने अपने पिता से ही इत्र और खाने-पीने की चीजों में मिलाए जाने वाले एसेंस बनाने का तरीका सीखा था।

15 सालों में बदले हालात

पीयुष जैन की 15 सालों में हालत फर्श से अर्श पर आ गई। एक छोटे से मकान में रहने वाले पीयुष जैन के ज्यादातर परिवार वाले कानपुर ही रहते है। 40 से ज्यादा कंपनियों के मालिक पीयुष जैन शादियों में भी बिल्कुल साधारण बवकर पहुंचते है।  कन्नोज के लोगों के मुताबिक, पीयुष काफी सादगीपूर्ण जीवन बिताते है। कई बार वह शादी में चप्पल और पायजामा पहनकर आ जाते थे। 

प्रमुख खबरें

Disha Salian मामले में नाम घसीटे जाने पर बोले Sooraj Pancholi, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Vanakkam Poorvottar: Meghalaya में BJP ने कर दिया बहुत बड़ा खेल, एक झटके में बदल डाला विधानसभा का पूरा गणित

काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला

दिल से दिल मिलने का कोई तो कारण होगा, बिना कारण कोई बात नहीं होती...PM मोदी के स्वागत के लिए इतना बेचैन क्यों दिख रहा कनाडा?