युवाओं को आयोग नहीं, नौकरी चाहिए, युवा आयोग के गठन पर बोले PK, अब और धोखा नहीं खाएंगे युवा

By अंकित सिंह | Jul 08, 2025

बिहार सरकार द्वारा बिहार युवा आयोग के गठन की घोषणा पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं से जाकर पूछिए कि उन्हें आयोग चाहिए या नौकरी। बिहार के युवा अब और धोखा नहीं खाएंगे। 2015 में नीतीश कुमार ने वादा किया था कि जब तक 18 से 35 साल के युवाओं को नौकरी नहीं मिल जाती, उन्हें 1000 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। किसी भी युवा से पूछिए, उन्हें आज तक 1 रुपया भी नहीं मिला। इसलिए युवा आयोग बनाने से कोई फायदा नहीं होगा। 

नीतीश ने एक्स पर लिखा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन का निर्णय लिया है और आज कैबिनेट द्वारा बिहार युवा आयोग के गठन की मंजूरी भी दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में युवाओं की स्थिति में सुधार और उत्थान से संबंधित सभी मामलों पर सरकार को सलाह देने में इस आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 

इसे भी पढ़ें: उन्हें अपने माता-पिता के शासनकाल को देखना चाहिए, तेजस्वी यादव पर ललन सिंह का पलटवार

उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार सुनिश्चित करने के लिए सरकारी विभागों के साथ यह आयोग समन्वय भी करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार युवा आयोग में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और सात सदस्य होंगे, जिनकी अधिकतम उम्र सीमा 45 वर्ष होगी। यह आयोग इस बात की निगरानी करेगा कि राज्य के स्थानीय युवाओं को राज्य के भीतर निजी क्षेत्र के रोजगारों में प्राथमिकता मिले, साथ ही राज्य के बाहर अध्ययन करने वाले और काम करने वाले युवाओं के हितों की भी रक्षा हो। 

प्रमुख खबरें

Hormuz Strait में बढ़ा तनाव, Drone Attack के बाद UN ने जहाजों की निकासी रोकी

North Korea का खतरनाक हथियारों का परीक्षण, Kim Jong Un बोले- US ठिकानों पर हमले को रहो तैयार

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे