डिप्टी CM सम्राट चौधरी पर PK का सनसनीखेज आरोप: हत्या से बचने को सुप्रीम कोर्ट में बोला झूठ

By अंकित सिंह | Sep 29, 2025

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को आरोप लगाया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चतम न्यायालय में नाबालिग होने का झूठा दावा करके दशकों पुराने हत्या के मामले में मुकदमे से बच निकले। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, किशोर ने कहा कि चौधरी द्वारा 2020 में राज्य विधान परिषद के लिए निर्वाचित होने के समय दायर किया गया हलफनामा, सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष उनके पहले के दावे के विपरीत है, और उन्होंने चौधरी को "तत्काल बर्खास्त" करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें: झारखंड: मोटरसाइकल के रोड डिवाइडर से टकराने से बिहार के दो व्यक्तियों की मौत, एक घायल

जन सुराज पार्टी के संस्थापक ने दावा किया, "चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया कि जब सामूहिक हत्याकांड हुआ था, तब उसकी उम्र सिर्फ़ 14 साल थी। उसे इसलिए छोड़ दिया गया क्योंकि नाबालिगों पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता।" किशोर ने आरोप लगाया, "अगर हम चौधरी के 2020 के हलफ़नामे को देखें, तो उन्होंने उस समय अपनी उम्र 51 साल बताई है। इसे ध्यान में रखते हुए, 1995 में उनकी उम्र 20 साल रही होगी। ये तथ्य उन्हें अभियोजन के लिए ज़िम्मेदार बनाते हैं।"

प्रमुख खबरें

UP Congress के Reshuffle पर OP Rajbhar का तंज, कहा- इस बदलाव से कोई फर्क नहीं पड़ेगा

Yes Milord: नॉनसेंस! पूरी UP पुलिस को खत्म कर दें...अचानक क्यों इतना भड़का सुप्रीम कोर्ट, समझिए

Tariff और पाबंदियों को आर्थिक हथियार बना रहे कई देश: PK Mishra

Asian Games Final में Team India का दबदबा, चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को धोकर जीता Gold Medal