अगरतला के होटल में प्रशांत किशोर की टीम से पुलिस ने की पूछताछ, जानिए पूरा मामला ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2021

अगरतला। पिछले हफ्ते से अगरतला के एक होटल में डेरा डाले हुए चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की इंडियन पॉलिटिकल ऐक्शन कमेटी (आई-पैक) की एक टीम ने स्थानीय पुलिस ने पूछताछ की है। आई-पैक की यह टीम राज्य की राजनीतिक स्थिति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिये संभावित समर्थन आधार का आकलन कर रही है। टीएमसी की त्रिपुरा इकाई ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया है और कहा कि पुलिस ने उन्हें उनके होटल में बंद कर दिया था। हालांकि, पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक माणिक दास ने दावा किया कि नियमित जांच के तहत अगरतला शहर स्थित होटल में 22 सदस्यीय आई-पैक टीम के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि 23 सदस्यों वाली आई-पैक टीम एक सप्ताह पहले राज्य में पहुंची थी और ग्राउंड जीरो पर सर्वेक्षण करने के लिए कई स्थानों का दौरा भी किया। उन्होंने न केवल तृणमूल कांग्रेस के साथ बल्कि अन्य दलों के साथ भी चर्चा की और टीम 2023 में अगले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक स्थिति और टीएमसी की संभावना का आकलन कर रही है। हालांकि, जिला पुलिस प्रमुख ने सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया है कि आई-पैक टीम को हिरासत में लिया गया है और कहा कि यह एक नियमित प्रक्रिया है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी, प्रशांत किशोर के फोन को किया गया टैप! रिपोर्ट में दावा, दो केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल 

संपर्क करने पर, पूर्वी अगरतला थाना के प्रभारी सरोज भट्टाचार्य ने कहा, “उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया। अब हम उनके दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। वे सभी होटल में हैं। इस बीच, सूत्रों के अनुसार, घटना की सूचना टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और पेशेवर राजनीतिक प्रचार रणनीतिकार आई-पैक प्रमुख प्रशांत किशोर को दी गई है। संपर्क करने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष माणिक साहा ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश