PK ने राहुल को बताया PM मैटेरियल, नीतीश के साथ दोबारा काम करने की जताई इच्छा

By अभिनय आकाश | Dec 18, 2021

बीते कुछ दिनों से कोई ऐसा मौका नहीं रहा जब चुनावी विश्लेषक प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर निशाना नहीं साधा हो। कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व पर लगातार सवाल उठाने वाले पीके अपने ही बयान से पलटते नजर आ रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। इसके साथ ही यूपी चुनाव को लेकर भी पीके ने भविष्यवाणी की है। यूपी चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी 2017 के मुकाबले प्रदेश में अधिक सीटें ला सकती है। साथ ही यह भी कहा कि लेकिन यह कोई गारंटी नहीं है कि जो साल 2022 में जीतेगा वही 2024 में भी जीतेगा।

देश के सबसे बड़े चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक बार फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ काम करना चाहते हैं। इसके साथी ही एक बार फिर बिहार के सियासी गलियारों में इस बयान के साथ अटकलें तेज हो गई। एक निजी चैनल के साथ बातचीत में प्रशांत किशोर ने ये बात कही। दरअसल, प्रशांत किशोर से ये पूछा गया कि देश में सबसे बेहतर नेता कौन हैं? इस सवाल का जवाब तो उन्होंने नहीं दिया। लेकिन जब प्रशांत किशोर के सामने ये विकल्प दिया गया कि किन नेताओं के साथ वो फिर काम करना पसंद करेंगे। जिसमें विकल्प के रूप में पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह में से किसी एक चुनना था। पीके ने इनमें से सीएम नीतीश कुमार को चुना। 

इसे भी पढ़ें: हिंदू, हिंदुत्व को लेकर राहुल गांधी को कम ज्ञान : आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार

बातचीत में प्रशांत किशोर ने आगामी लोकसभा चुनाव और विपक्ष की मजबूती पर भी अपनी राय रखते हुए कहा कि पीएम मोदी को हराने के लिए 4 एम की जरूरत है। ये फोर एम हैं- मैसेज, मैसेंजर, मशीनरी और मैकेनिक। उन्होंने कहा कि बिना कांग्रेस के सशक्त विपक्ष की संभावना कम है। हालांकि सिर्फ दलों को इकट्ठा करके बीजेपी से नहीं जीत सकते।  

प्रमुख खबरें

Ahoi Ashtami 2026 Date: 1 या 2 नवंबर, कब रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

दुलारचंद मर्डर केस में जेल जाएंगे अनंत सिंह! Supreme Court ने 1 दिसंबर तक दिया Surrender का समय

UNSC में 2028-29 की सदस्यता के लिए AI और समुद्री सुरक्षा भारत की प्राथमिकताएं

Next Generation Corvette NGC Indian Navy | केंद्र ने भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट-जेनरेशन स्टेल्थ युद्धपोत बनाने को ₹40,000 करोड़ की दी मंजूरी