PKL-7: तमिल थलाइवाज से दो-दो हाथ करेंगे हरियाणा स्टीलर्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2019

पुणे। हरियाण स्टीलर्स टीम शनिवार को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के अपने अगले मैच में तमिल थलाइवाज के खिलाफ मैट पर उतरेगी। अपने पिछले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को अंतिम मिनट में हासिल अंक के दम पर बराबरी पर रोकने वाली स्टीलर्स टीम थलाइवाज के खिलाफ भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी। हरियाणा के रेडर विकास कंडोला इस सीजन में अपनी टीम के सबसे अहम खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। विकास मानते हैं कि अगले मैच के लिए उनकी टीम कुछ अलग तरह से तैयारी नहीं करेगी लेकिन अपनी रणनीति पर बने रहने की कोशिश करेगी।

कंडोला ने कहा, ‘‘अंतिम कुछ मिनटों में हम जयपुर से पीछे थे लेकिन कप्तान धर्मराज चेरालाथन और प्रशांत कुमार राय ने अपने साहस के दम पर मुकाबला बराबर करा लिया। मैच में हमारी वापसी वाकई शानदार रही लेकिन हमारा अगला मैच काफी चुनौतीपूर्ण होगा। हम हालांकि इस मैच को लेकर अपनी शैली में कोई बदलाव नहीं करेंगे लेकिन हमारी कोशिश अपनी रणनीति पर टिके रहने की होगी।’’ हरियाणा की टीम को इस सीजन के अपने चौथे मैच में थलाइवाज के खिलाफ 28-35 से हार मिली थी। छठे सीजन में हालांकि दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबले टाई रहे थे।

इसे भी पढ़ें: प्रो कबड्डी लीग: दबंग दिल्ली ने बेंगलुरु और तेलुगु ने पिंक पैंथर्स को हराया

हरियाणा को हालांकि इस मैच में थलाइवाज के दिग्गज मंजीत चिल्लर और अजय ठाकुर से सावधान रहने की जरूरत है। इसे लेकर कंडोला ने कहा, ‘‘तमिल थलाइवाज टीम में और भी कई अनुभवी खिलाड़ी हैं लेकिन हमें मंजीत और अजय से खासतौर पर सावधान रहने की जरूरत है। हम एक शानदार मैच की आशा कर रहे हैं। हमारी टीम अभी शानदार फार्म में है। ऐसे में मुकाबला कड़ा होगा।’’

कंडोला ने इस सीजन में हरियाणा के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11 मैचों में अब तक कुल 103 अंक जुटाए हैं। 21 साल के कंडोला ने कहा कि वह इस सीजन में फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। बकौल कंडोला, ‘‘मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। हमारी टीम अच्छा खेल रही है। हमने लगातार पांच मैच जीते हैं। अभी हमारे खेल का स्तर शानदार है। मैं अभी खुद को फिट रखते हुए टीम की जीत में योगदान देते रहना चाहता हूं।’’ 

इसे भी पढ़ें: PKL 2019: हरियाणा स्टीलर्स ने बेंगलुरू बुल्स को 33-30 से हराया

हरियाणा स्टीलर्स 

भारत में कबड्डी की खेल क्रांति में हरियाणा स्टीलर्स सबसे नए अध्यायों में से एक है। पिछले एक दशक में भारत में बेहतरीन एथलीटों को तराशने और उनका समर्थन करने में अव्वल रहे देश के अग्रणी स्पोटर्स फर्म जेएसडब्ल्यू के स्वामित्व वाले हरियाणा स्टीलर्स की जड़ें कबड्डी के पुरातन जन्मस्थल और प्रतिभाओं की खान माने जाने हरियाणामें हैं। यह फ्रेंचाइजी अपनी शक्ति और तप के लिए मशहूर है। अपने शानदार एथलीटों के दम पर यह फ्रेंचाइजी अपने प्रमोटरों को खेलों में शानदार सफलता दिलाने के लिए कृतसंकल्प है और इसके खिलाड़ी इतिहास को तोड़ने और इतिहास को फिर से लिखने का माद्दा रखते हैं।

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

Horoscope 08 May 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल