Vastu Tips: महादेव की कृपा से चमकेगी किस्मत, घर में ऐसे लगाएं शिव की चतुर्भुज तस्वीर

By अनन्या मिश्रा | Aug 28, 2025

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में भगवान शिव की चतुर्भुज तस्वीर या किसी भी रूप में महादेव की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। भगवान शिव का चतुर्भुज रूप भगवान विष्णु के चतुर्भुज रूप से अलग है। शिव के चतुर्भुज रूप में वह ध्यान मुद्रा में या प्रसन्नचित मुद्रा में है। इतना ही नहीं अलग-अलग तस्वीरों में भगवान शिव अलग-अलग मुद्रा में बैठे हुए हैं। भगवान शिव की इस तरह की तस्वीर घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और घर में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहती है।

भगवान शिव के चतुर्भुज रूप की तस्वीर घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और समस्याओं से भी बचाती है। भगवान शिव की प्रसन्न मुद्रा वाली तस्वीर घर में लगाने से घर में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि लाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि  क्या भगवान शिव की चतुर्भुज तस्वीर घर में लगा सकते हैं और किस दिशा में लगाने से लाभ मिलता है।

तस्वीर लगाने के नियम

आप जिस भी दीवार पर या जगह पर शिवजी की तस्वीर लगा रहे हैं। ध्यान रखें कि वह जगह साफ-सुथरी होनी चाहिए। कभी भी भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि इसको शुभ नहीं माना जाता है।

अगर आप अपने घर में शिवजी की चतुर्भुज तस्वीर लगा रहे हैं, तो रोजाना पूजा-पाठ जरूर करें।

भगवान शिव के विशेष मंत्रों का जाप करना विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन