PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती का दावा, गेट पर ताला लगाकर किया गया नजरबंद, घर के बाहर CRPF तैनात

By अनुराग गुप्ता | Aug 21, 2022

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को दावा किया कि कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट के परिवार से मिलने से रोकने के लिए मुझे नजरबंद कर दिया गया है। महबूबा मुफ्ती ने अपने आवास के दरवाजे पर लगे ताले और सीआरपीएफ वाहन की तस्वीरे पोस्ट की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सरकार अपनी संवेदनहीन नीतियों के जरिए कश्मीरी पंडितों की दशा को और बदतर बनाना चाहती है।

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया कि भारत सरकार अपनी संवेदनहीन नीतियों के जरिए कश्मीरी पंडितों की दशा को और बदतर बनाना चाहती है। इन नीतियों के चलते उन लोगों की निशाना बनाकर हत्या की गई, जिन्होंने पलायन नहीं करने का फैसला किया। हमें अपने मुख्य दुश्मन के रूप में पेश करने की सोच के तहत मुझे नजरबंद करके रखा गया है।

उन्होंने अन्य ट्वीट में लिखा कि प्रशासन ने चोटीगाम में सुनील कुमार भट के परिवार से मिलने की मेरी कोशिशों पर पानी फेर दिया। वहीं प्रशासन का दावा है कि हमें हमारी सुरक्षा के मद्देनजर बंद किया गया है, जबकि वे खुद घाटी के हर नुक्कड़ पर जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: फारूक अब्दुल्ला को किया गया नजरबंद? नेशनल कांफ्रेंस के दावे पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दिया यह जवाब 

कश्मीरी पंडित की हत्या

आपको बता दें कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह कश्मीरी पंडित समुदाय के चौथे सदस्य जबकि सातवें नागरिक थे, जिनकी एक मई के बाद से आतंकवादियों ने निशाना बनाकर हत्या की। सुनील कुमार भट की हत्या को लेकर घाटी के लोगों में काफी नाराजगी है।

प्रमुख खबरें

हल्द्वानी मामले में राहुल गांधी पर एफआईआर का कानूनी तरीके से जवाब देगी कांग्रेस: कुमारी सैलजा

जी20 बैठक में भाग लेने अमेरिका के एशविल पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Bahula Chaturthi 2026: संतान की सुख-समृद्धि के लिए इस दिन रखें व्रत, जानें Muhurat और पूजन विधि

Crude Oil में तेजी और वैश्विक तनाव से रुपया 13 पैसे टूटकर 95.56 प्रति डॉलर पर पहुंचा