बाहरियों को वोटिंग अधिकार मामले में भाजपा पर भड़कीं महबूबा, बोलीं- मुल्क के झंडे को भगवा झंडे में लहरा देंगे

Mehbooba Mufti
ANI Image

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं मुल्क के लोगों को बताना चाहती हूं कि भाजपा ने यहां के संविधान को अधिनस्त करने का जो तरीका अपनाया उससे इन्होंने केवल हमारा संविधान और झंडा नहीं छीना बल्कि अगली बारी आपकी है। 2019 के बाद इन्होंने गैर-कानूनी तरीके से हमसे हमारा 370, संविधान और झंडा छीना।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में बाहरी लोगों के वोट देने के अधिकार को लेकर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भाजपा के लिए एक प्रयोगशाला बन गई है। दरअसल, जम्मू कश्मीर में काम के उद्देश्य से रहने वाले लोग भी केंद्र शासित प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में वोट डाल सकते हैं। चुनाव आयोग ने यह ऐलान किया है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने किया संगठन में बड़ा फेरबदल, गुलाम नबी आजाद को दी गई बड़ी जिम्मेदारी 

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं मुल्क के लोगों को बताना चाहती हूं कि भाजपा ने यहां के संविधान को अधिनस्त करने का जो तरीका अपनाया उससे इन्होंने केवल हमारा संविधान और झंडा नहीं छीना बल्कि अगली बारी आपकी है। 2019 के बाद इन्होंने गैर-कानूनी तरीके से हमसे हमारा 370, संविधान और झंडा छीना।

उन्होंने कहा कि अगर इनमें हिम्मत होती तो संसद के जरिए करते, मैं उसको कानूनी मानती। 2024 के चुनाव के बाद ये देश के संविधान को भी खत्म करेंगे और मुल्क के झंडे को भगवा झंडे में लहरा देंगे। ये इस राष्ट्र को भाजपा राष्ट्र बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी लोकतंत्र के ताबूत में यह आखिरी कील है। एक मुस्लिम बहुल राज्य ने भारत को चुना, वे धर्मनिरपेक्ष भारत का हिस्सा बनना चाहते थे। लेकिन मतदान से लोगों का विश्वास उठ गया है। सब कुछ भाजपा के हित में हो रहा।

इसे भी पढ़ें: कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाने की घटना शर्मनाक, अनुपम खेर बोले- कश्मीर फाइल्स को काल्पनिक बताने वालों पर ये... 

इससे पहले महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि जम्मू कश्मीर में चुनावों को स्थगित करने संबंधी भारत सरकार का निर्णय, पहले भाजपा के पक्ष में पलड़ा झुकाने और अब गैर स्थानीय लोगों को वोट देने की अनुमति देने से चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए है। असली उद्देश्य स्थानीय लोगों को शक्तिहीन करने के लिए जम्मू-कश्मीर पर शासन जारी रखना है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़