H-4 वीजा धारकों के काम करने की अनुमति को रद्द करने की योजना अभी तय नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2019

वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने एच-4 वीजा धारकों के लिए काम करने की अनुमति देने का अधिकार रद्द करने के फैसले को अभी अंतिम रूप नहीं दिया है क्योंकि इस संबंध में नियम निर्धारण प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एच-4 वीजा एच-1बी वीजा धारकों के पति/पत्नियों को जारी किया जाता है। उच्च कौशल वाले पेशेवर एच-1बी वीजा धारक बड़ी संख्या भारतीयों की है।एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) सभी रोजगार आधारित वीजा कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहा है जिसमें एच-4 वीजा या काम करने की अनुमति वाला कार्ड शामिल है।

अधिकारी ने कहा कि एच-4 वीजा के कुछ धारकों को काम करने की अनुमति देने वाला ओबामा प्रशासन के नियम के बारे में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ क्योंकि अभी नियम निर्धारण प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। ओबामा प्रशासन में कुछ एच-4 वीजा धारकों को नौकरी करने की अनुमति प्राप्त थी। सत्ता में आने के तुरंत बाद ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी अदालत को सूचित किया कि उसकी ऐसे नियम को रद्द करने की योजना है। बहरहाल, प्रस्तावित नियम को औपचारिक तौर पर अधिसूचित नहीं किया गया और ट्रंप प्रशासन ने पिछले दो साल में कई बार अधिसूचना में देरी की। 

प्रमुख खबरें

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक