Jaisalmer Trip From Delhi: Delhi से Jaisalmer का Weekend Trip प्लान करें, 3 दिन में घूमें रेगिस्तान और Royal किले

By अनन्या मिश्रा | Feb 27, 2026

भारत में एक से बढ़कर एक घूमने की जगहें मौजूद हैं। वहीं देश में घुमक्कड़ों की भी कमी नहीं है। जब भी सबसे खूबसूरत राज्यों की बात की जाती है, तो राजस्थान का नाम जरूर लिया जाता है। राजस्थान में कई ऐसे शहर हैं, जहां पर पूरे साल पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां पर आप कैंपिंग, रेगिस्तान और रॉयल पैलेसेस को देख सकते हैं। इन तीनों के लिए जैसलमेर सबसे अच्छा ऑप्शन है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो हम आपको तीन दिन के ट्रिप प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इन तीन दिनों की ट्रिप में आप जैसलमेर की कई खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर! ये Winter Destination बने जन्नत, बना लें घूमने का शानदार Plan

किले के अंदर जैन मंदिर बने हैं। इन मंदिरों की नक्काशी बहुत बारीकी से की गई है। यह देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। आप यहां पर पटवों की हवेली का रुख कर सकती हैं। यह पांच हवेलियों का एक ग्रुप है। यहां की बालकनी, खिड़कियां और दीवारों की डिजाइन में शाही दौर की झलक देखने को मिलेगी।

वहीं शाम के समय आप गड़िसर झील पर जा सकती हैं। यहां पर सनसेट का नजारा बहुत खूबसूरत होता है। रात में पास के लोकल मार्केट में घूमकर हैंडीक्राफ्ट, ज्वेलरी और राजस्थानी कपड़ें खरीद सकती हैं।

रेगिस्तान और डेजर्ट कैंप

ट्रिप के दूसरे दिन आप कुलधरा गांव की ओर जा सकती हैं। यह एक रहस्यमयी और पुराना गांव है, जहां पर अब कोई भी नहीं रहता है। यहां पर सिर्फ पर्यटकों का आना-जाना होता है। इसके पास खाबा फोर्ट है, जहां से आपको रेगिस्तान का बहुत अच्छा नजारा देखने को मिलेगा। फिर आप लोधरवा जैन मंदिर जा सकती हैं। इसके बाद सम सैंड ड्यून्स जाना न भूलें। क्योंकि यह जैसलमेर का सबसे फेमस रेगिस्तानी इलाका है।

आप यहां पर जीप सफारी या कैमल सफारी का मजा ले सकती हैं। शाम को रेत पर डूबता हुआ सूरज देख सकते हैं। रात में डेजर्ट कैंप में स्टे कर सकती हैं। आप यहां पर म्यूजिक, लोकनृत्य, राजस्थानी खाने और बोनफायर का मजा ले सकते हैं।

तनोट माता मंदिर और बॉर्डर एरिया

तीसरे दिन सुबह जल्दी उठकर आप तनोट माता मंदिर के दर्शऩ के लिए जा सकती है। यह मंदिर भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर है। इसके बाद आप लोंगेवाला वॉर मेमोरियल देखने जा सकते हैं। आपको यहां पर साल 1971 की जंग से जुड़ी चीजें देखने को मिलेंगी। चारों ओर फैला रेगिस्तान और लंबी सड़कें देखने लायक होती हैं।

घूमने का अच्छा समय

बता दें कि जैसलमेर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्तूबर से लेकर मार्च का होता है। इस दौरान अपने साथ हल्के ऊनी कपड़े और सनस्क्रीन जरूर साथ रखें। डेजर्ट सफारी के लिए आरामदायक कपड़े पहनें। आप यहां पर बस, ट्रेन, हवाई जहाज या अपनी गाड़ी से पहुंच सकती हैं।

वहीं अगर आपको ज्यादा छुट्टी नहीं मिल पा रही हैं, तो आप फ्राइडे की एक दिन की छुट्टी लेकर वीकेंड पर यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं। इससे आपकी ट्रिप यादगार बन जाएगी।

प्रमुख खबरें

AI ने खुद लिखा 80% Code! Claude बनाने वाली Anthropic की रिपोर्ट से सनसनी, बढ़ा ये बड़ा खतरा

Rome Diamond League में बड़ा उलटफेर, Sri Lanka के रुमेश ने Neeraj Chopra को पछाड़ बनाया Record

ENG vs NZ: Lords में England का मास्टरस्ट्रोक, 140 पर ढेर होकर भी कीवी टीम को किया पस्त

Real Madrid Election: पेरेज़ का मास्टरस्ट्रोक, 150 मिलियन यूरो में लाएंगे Jude Bellingham से भी महंगा खिलाड़ी