उत्तराखंड में महत्वपूर्ण धार्मिक स्थानों पर भीड़ प्रबंधन के लिए बनेगी योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2025

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में मची भगदड़ की घटना के मददेनजर उत्तराखंड सरकार प्रदेश में स्थित महत्वपूर्ण मंदिरों का विशेषज्ञों के माध्यम से भीड़ प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सहित अन्य सभी पहलुओं का परीक्षण कराकर एक योजना बनाएगी और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करेगी।

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की टीम इन मंदिर क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर भीड़ प्रबंधन, निकासी योजना और ‘बॉटल नेक एरिया’ के लिए सिविल इंजीनियरिंग और तकनीकी पहलुओं का परीक्षण कर एक योजना बनाएगी तथा एसओपी तैयार करेगी।

बर्धन ने स्थानीय प्रशासन एवं धार्मिक स्थलों के हितधारकों को विशेषज्ञों की टीम को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि प्रदेश के ऐसे सभी धार्मिक स्थलों, जहां महत्वपूर्ण दिनों में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ जैसी घटनाओं की आशंका बन रही है, को चिह्नित कर उन में अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने धार्मिक स्थलों के मार्गों में सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कर मार्गों को चौड़ा करने, अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चलाए जाने, भीड़ प्रबंधन के लिए तकनीक का प्रयोग करने तथा अत्यधिक भीड़ होने पर मार्गों में श्रद्धालुओं को रोके जाने के लिए स्थान तैयार करने के निर्देश भी दिए।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस