चीन में 132 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, PM मोदी ने जताया दुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2022

चीन का एक यात्री विमान दक्षिणी प्रांत गुआंगशी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि विमान में 132 लोग सवार थे। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन विभाग के हवाले से लिखा है, ‘चाइना ईस्टर्न एयरलाइन का ‘बोइंग 737’ विमान तेंगशियान काउंटी के वुझो शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के पहाड़ी इलाके में आग लग गई। विमान कुनमिंग से गुआनझो जा रहा था। ‘सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना’ (चीन का नागरिक उड्डययन विभाग) की वेबसाइट पर मौजूद सूचना के अनुसार, विमान में सवार 132 लोगों में 123 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य थे। रिपोर्ट के अनुसार, कितने लोग हताहत हुए हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। क्षेत्रीय दमकल विभाग ने बताया कि वुझोउ दमकल विभाग ने 117 दमकल कर्मियों को 23 दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर भेजा है। उन्होंने बताया कि गुआंगशी के अन्य हिस्सों से और 538 दमकल कर्मियों को बचाव कार्य के लिए भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें: Pakistan: OIC सम्मेलन में शिरकत करेंगे चीनाी विदेश मंत्री

विमान दुर्घटना के बारे में जान कर स्तब्ध और दुखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चीन के गुआंगशी में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर शोक व्यक्त किया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन विभाग के हवाले से बताया कि ‘चाइना ईस्टर्न एयरलाइन का ‘बोइंग 737’ विमान तेंगशियान काउंटी के वुझो शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के पहाड़ी इलाके में आग लग गई। 132 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर यह विमान कुनमिंग से गुआनझो जा रहा था। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,‘‘ चीन के गुआंगशी में यात्री विमान एमयू5735 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ दुर्घटना में मारे गए लोगों और उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदना। 

प्रमुख खबरें

NEET Paper Leak Controversy | केंद्र सरकार का नरम रुख, प्रदर्शनकारी छात्रों पर नहीं होगी कानूनी कार्रवाई, कड़े कानून का मसौदा तैयार

ICC Rankings: हार के बावजूद भारतीय दिग्गजों का जलवा, Shubman Gill नंबर 2 पर, Joe Root की टॉप 10 में वापसी

CJP Student Movement पर 24 साल बाद फिर साथ दिखे Yuvraj Singh और Mohammad Kaif, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

CWG 2026: Putul Sonowal ने World Champion Ryan Bester को हराकर किया बड़ा उलटफेर, भारत की शानदार शुरुआत