Plane crash: अंतिम संस्कार के लिए बेलगावी पहुंचा विंग कमांडर का पार्थिव शरीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2023

बेलगावी। मध्य प्रदेश में सुखोई-30एमकेआई और मिराज-2000 विमान दुर्घटना के एक दिन बाद हादसे में जान गंवाने वाले विंग कमांडर हनुमंत राव सारथी का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर यहां पहुंचा। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार को एक प्रशिक्षण मिशन के दौरान भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के दो अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें विंग कमांडर सारथी की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। सारथी के पार्थिव शरीर को वायुसेना के एक विशेष विमान से लाया गया और बाद में उसे गणेशपुर स्थित उनके घर ले जाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

जापानी छात्रों से मिले CM Vishnu Deo Sai, कहा- भारत-जापान के रिश्ते आध्यात्मिक विरासत से जुड़े

Odisha Police ने 1.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल दंपत्ति को Baripada से किया गिरफ्तार

न्यायाधीशों के खिलाफ शिकायतों पर अदालती तंत्र बेहद प्रभावी: CJI Surya Kant

कर्नाटक सरकार के 100-दिन कार्यक्रम में सबको मिला था न्योता, DK Shivkumar ने दी सफाई