Travel Tips: महाकुंभ में शामिल होने का बना रहे हैं प्लान तो अभी से बुक करा लें टिकट, बेस्ट हैं ये ट्रेन

By अनन्या मिश्रा | Jan 03, 2025

साल 2025 में महाकुंभ मेला की शुरूआत 13 जनवरी से हो रही है। संगम नगरी प्रयागराज में होने वाला महाकुंभ का समापन 26 फरवरी 2025 को होगा। यह कुंभ मेला 45 दिनों तक चलेगा। ऐसे में अगर आप भी महाकुंभ में शामिल होना चाहते हैं, तो आप सड़क मार्ग, रेल मार्ग या वायु मार्ग ये प्रयागराज पहुंच सकते हैं। दिल्ली से प्रयागराज की दूरी करीब 676 किमी है। सड़क मार्ग से सिर्फ 10 घंटे में यह सफर पूरा किया जा सकता है। वहीं ट्रेन के जरिए आप सिर्फ 6 घंटे में यह सफर तय कर सकते हैं। अगर आप बजट में यात्रा करना चाहते हैं, तो रेल मार्ग बढ़िया ऑप्शन है।

बता दें कि महाकुंभ के लिए देशभर से स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। आप ट्रेन या बस से बजट में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। महाकुंभ पर पर्यटकों की काफी भीड़ होती है। ऐसे में आप पहले से टिकट बुक करा लें, जिससे कि आपको कंफर्म टिकट मिल जाए। कुंभ के लिए आप अभी से टिकट बुक करवा सकते हैं। दिल्ली से प्रयागराज के लिए ट्रेन का किराया 700 रुपए से 2000 रुपए तक है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दिल्ली से प्रयागराज चलने वाली कुछ ट्रेनों के बारे में बताने जा रहे हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस

इसके साथ ही दिल्ली, कानपुर, वाराणसी से प्रयागराज के लिए आपको वंदे भारत एक्सप्रेस मिल जाएगी। यह ट्रेन सुबह 06:00 बजे से दिल्ली से रवाना होगी, जोकि दोपहर 12:08 मिनट पर प्रयागराज पहुंचेगी। इस ट्रेन का टिकट 1420 रुपये (CC) और 2760 रुपये (EC) में मिल जाएगा।

तेजस 

दिल्ली से आप तेजस का टिकट बुक करके भी आप प्रयागराज पहुंच सकते हैं। इस ट्रेन का किराया 1715 रुपए है। दिल्ली से प्रयागराज के बीच यह ट्रेन सिर्फ कानपुर में ही रुकती है। यह शाम को 05:10 मिनट पर चलती है और रात 12:00 बजे प्रयागराज पहुंचती है।

गरीब रथ

आप महाकुंभ में शामिल होने के लिए दिल्ली से गरीब रथ भी ले सकते हैं। यह शाम को 04:10 पर रवाना होगी और 06:48 घंटे का सफर तय करके रात करीब 11:00 बजे के आसपास आपको प्रयागराज पहुंचा देगी। गरीब रथ भी सिर्फ कानपुर में रुकती है। 

हल्दिया एक्सप्रेस

बता दें कि हल्दिया एक्सप्रेस दिल्ली के आनंद विहार से रात 8:30 बजे निकलेगी और सुबह 04:00 बजे आपको प्रयागराज स्टेशन पर पहुंचाएगी। इस ट्रेन का टिकट 1,000 रुपए है। हल्दिया एक्सप्रेस आनंद विहार से चलती है और गाजियाबाद के रास्ते कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचती है।

विक्रमशिला एक्सप्रेस

वहीं विक्रमशिला एक्सप्रेस भी आनंद विहार से दोपहर 01:15 मिनट पर निकलती है। यह ट्रेन साढ़े साल घंटे का सफर तय करके आपको रात 08:43 पर प्रयागराज पहुंचाएगी। यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार से होते हुए कानपुर और फिर सीधे प्रयागराज तक का सफर तय करती है। इस ट्रेन का किराया 925 रुपए है।

दिल्ली से प्रयागराज के लिए ट्रेन

इसके साथ ही आप प्रयागराज हमसफर, पूर्वा एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, शिव गंगा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल और मगध एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों के माध्यम से प्रयागराज जा सकते हैं। वहीं आपको बता दें कि इन सभी ट्रेनों में अभी कंफर्म टिकट मिल जाएगा। इसलिए अगर आप महाकुंभ में शामिल होना चाहते हैं, तो अभी से टिकट बुक करवा लें, जिससे कि आपको बाद में कोई असुविधा न हो।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख