Travel Tips: हनीमून पर जाने का बना रहे प्लान तो बेंगलुरु से पास हैं ये जगहें, कम बजट में घूम आएंगे आप

By अनन्या मिश्रा | May 16, 2025

कई लोग हनीमून ट्रिप बजट में प्लान करते हैं। इसलिए कम बजट वाले लोग यह सोचकर अच्छी और सस्ती जगह पर जाने का प्लान बनाते हैं, जिससे कि उनका हनीमून ट्रिप पर कम खर्चा आए। ऐसे में अगर आप भी हनीमून ट्रिप प्लान कर रहे हैं और आप कम बजट में अच्छी जगह पर जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, भारत में ऐसे बहुत पर्यटक स्थल हैं, जो कम पैसे में बेहतरीन एक्सपीरियंस देते हैं। अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं और हाल में ही आपकी शादी हुई है। तो आप इन फेमस जगहों पर बजट में रोमांटिक हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

पुडुचेरी

इसे भी पढ़ें: Arvalem Cave: गोवा घूमने का बना रहे प्लान तो जरूर एक्सप्लोर करें पांडवों की गुफा, ऐसे पहुंचे यहां

कुमारकोम या अलेप्पी

अगर आप भी बजट में हनीमून ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो आप कुमारकोम या अलेप्पी घूमने के लिए जा सकते हैं। आप 20 हजार के अंदर यहां पर आराम से घूम सकते हैं। वहीं आपको किसी सस्ते होटल में रात गुजारनी चाहिए। जिससे कि आप शहर में ज्यादा दिन तक रह सकें और अधिक से अधिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकें। हालांकि जाने से पहले आप यहां के मौसम का पता पहले कर लें। क्योंकि बारिश में आप यहां पर परेशान हो सकते हैं। बेंगलुरु से कुमारकोम की दूरी करीब 500 किमी है। ऐसे में आपको यहां तक पहुंचने में 10 घंटे का समय लग सकता है।

ऊटी

ऊटी को हिल्स की रानी कहा जाता है। वहीं यह जगह बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन के लिए भी जाना जाता है। ऊटी तमिलनाडु के नीलगिरी पहाड़ियों में बसा है। इसलिए यहां से आप सुंदर नजारे देख सकते हैं। ऊटी में पूरे साल मौसम ठंडा रहता है। इसलिए यह जगह रोमांटिक ट्रिप के लिए बेस्ट मानी जाती है। वहीं पास में होने के कारण ऊटी जाने में आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं आएगा। यह जगह कपल्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। बेंगलुरु से ऊटी करीब 270 किमी की दूरपी पर है। यहां पर आप करीब 5 घंटे में पहुंच जाएंगे।

प्रमुख खबरें

F&O Trading Time में बड़ा बदलाव, SEBI के नए नियमों से 3 अगस्त से बदल जाएगी Stock Market की चाल

Indian Stock Market में FPIs की बड़ी वापसी, July में 20,200 करोड़ का Investment कर जताया भरोसा

IndiGo International Expansion: 2028 से Airbus A350 के जरिए ग्लोबल मार्केट में धाक जमाएगा इंडिगो

Auto Sector की नई उड़ान: Passenger Vehicles की Record Sales ने जुलाई में बनाया ऐतिहासिक माइलस्टोन