मार्च के महीने में घूमने का बना रहे हैं प्लान, इन 8 जगहों के लिए सस्ता पड़ेगा फ्लाइट का टिकट

By अनन्या मिश्रा | Mar 06, 2023

मार्च के महीने से सर्दियां खत्म होकर गर्मी की शुरूआत होने लगती है। वहीं इस दौरान बच्चे भी अपने एग्जाम से फ्री हो जाते हैं। वहीं कुछ लोग मार्च में अक्सर घूमने का प्लान बनाते हैं। हालांकि घूमने का असली मजा मार्च के महीने में ही होता है। क्योंकि इस महीने न तो ज्यादा गर्मी होती है और सर्दी तो खत्म ही हो जाती है। देश के ज्यादातर हिस्सों का मौसम मार्च के महीने में काफी खुशनुमा रहता है। ऐसे में अगर आप भी दोस्तों या फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको घूमने के लिए कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर जाने के लिए फ्लाइट का खर्चा आपके बजट में बिलकुल फिट हो जाएगा। आइए जानते हैं वो जगह...

अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मार्च के महीने में देहरादून जाना एक बेस्ट ऑफ्शन हो सकता है। वहीं इस दौरान दिल्ली से देहरादून की फ्लाइट का भी ज्यादा किराया नहीं लगेगा। जिस कारण आप आराम से ट्रैवेल कर सकते हैं। बता दें कि यहां पर जाने के लिए फ्लाइट के किराए की शुरूआत 3255 रुपए से है। वहीं देहरादून में आप केदारनाथ, टिहरी, मसूरी, कालसी, ऋषिकेश, हरिद्वार, धनोल्टी, नागथात, कनताल, चकराता, चंबा आदि जगहों पर घूम सकते हैं। 

दिल्ली - जयपुर 

दिल्ली से जयपुर का सफर भी फ्लाइट से आपके बजट के मुताबिक और आरामदायक रहने वाला है। बता दें कि दिल्ली से जयपुर जाने के लिए फ्लाइट के किराए की शुरूआत 1026 रुपए से है। यहां पर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कई खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। जिनमें से बीकानेर, अलवर, मंडावा, रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर, बूंदी, भानगढ़, अजमेर, शेखावाटी, सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान, पुष्कर, नीमराना, वृंदावन, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू मुख्य हैं। 

चेन्नई - कोच्चि

चेन्नई से कोच्चि घूमने के लिए जाया जा सकता है। यहां पर घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं। आपको बता दें कि चेन्नई से कोच्चि जाने के लिए फ्लाइट का किराए की शुरूआत 2467 रुपए से है। यहां पर आप वागामोन, सबरीमाला, त्रिशूर, कुट्टनाड, इडुक्की, क्रांगानोर, कोझिकोड, अल्लेप्पी, मुन्नार, कुमारकोम आदि घूम सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मेघालय की इन जगहों के बारे में नहीं जानते होंगे आप, सिर्फ 10000 रुपए में दिखने को मिलेंगे खूबसूरत नजारे

मुंबई - गोवा

अगर आप भी मुंबई से गोवा फ्लाइट के माध्यम से जाना चाहते हैं तो मार्च का महीना बेस्ट रहने वाला है। मुंबई से गोवा की फ्लाइट के किराए की शुरूआत महज 1726 रुपए से हो रही है। यहां पर आप मुरुदेश्वर, मालवन, डंडेली, कारवार, अंबोली, गोकर्ण, कुमता, होन्नावर, तारकरली, देवबाग, सावंतवाड़ी, कोल्हापुर आदि जगहें घूम सकते हैं। 

मुंबई - इंदौर 

मार्च के महीने में आप इंदौर भी घूमने जा सकते हैं। वहीं इस दौरान आप फ्लाइट की मदद से इस सफर को और आसान बना सकते हैं। क्योंकि मुंबई से इंदौर की फ्लाइट के किराए की शुरूआत 2926 रुपए में है। वहीं आप इंदौर में उज्जैन, जानापव पहाड़ी, रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य, अहिल्या किला, मांडू, महेश्वर घाट, ओंकारेश्वर, पचमढ़ी, हनुमंतिया, विदिशा, भीमबेटका, सांची, बुरहानपुर, भोपाल आदि घूम सकते हैं।

कोलकाता - भुवनेश्वर

आपको बता दें कि कोलकाता से भुवनेश्वर फ्लाइट से जाने के लिए आपको 3,669 रुपए खर्चा करना होगा। भुवनेश्वर में आप चांदीपुर, परदीप, कटक, हीराकुंड, गोपालपुर, कोणार्क, पुरी, चिल्का झील, उदयगिरि, धौली, मंदारमणि, ढेंकनाल, क्योंझर, करंजिया, कंधमाल आदि घूमने के लिए बेस्ट जगह हैं। 

​बेंगलुरु - शिर्डी

बेंगलुरु से शिर्डी जाने के लिए फ्लाइट के किराए की शुरूआत 1926 रुपए से हैं। शिर्डी में आप फेमस कई फेमस मंदिर घूम सकती हैं। इसके अलावा भी यहां पर घूमने के लिए कई बेस्ट ऑप्शन हैं। जिनमें से पुणे, शनि शिंगनापुर, भंडारदरा, इगतपुरी, खंडाला, वापी, पालघर, दमन और दीव, व्यारा, नवसारी, अलीबाग, लोनार, महाबलेश्वर सापूतारा, कोरोली हिल्स, पाथरडी, दौंड, दादरा और नागर हवेली घूम सकते हैं। 

​बेंगलुरु - पाडुंचेरी

बेंगलुरु से पाडुंचेरी जाने के लिए फ्लाइट के किराए की शुरूआत 1,345 रुपए से है। यहां पर आप रुपति, चित्तूर, कांचीपुरम, तिरुवन्नामलाई, नेल्लोर, वेदांथंगल, महाबलीपुतम, ऑरोविले, चिदंबरम, तिपिचावरम मैंग्रोव वन, नागालपुरम, वेल्लोर, ट्रांक्यूबार, नेट्टुकुप्पम जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Banking Sector में बड़ी हलचल, Axis Bank के CFO पुनीत शर्मा ने क्यों छोड़ा पद, जानें क्या है वजह।

Ben Stokes का क्रिकेट से संन्यास, बोले- अब लड़ने की ताकत नहीं, England Team को लगा बड़ा झटका

Ireland में इंतजार, अब England में डेब्यू! Vaibhav Suryavanshi पर Sunil Gavaskar ने जताया भरोसा

Hockey Pro League में भारत का इंग्लैंड से बदला, Shootout में 3-2 से जीता रोमांचक मुकाबला