मेघालय की इन जगहों के बारे में नहीं जानते होंगे आप, सिर्फ 10000 रुपए में दिखने को मिलेंगे खूबसूरत नजारे

Meghalaya
Creative Commons licenses

भारत के पूर्वी राज्य में स्थित मेघालय घूमने का शौक रखने वालों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। यहां पर आपको झरने, पहाड़, गुफा आदि देखने को मिलेंगी। अगर आपको भी एडवेंचर और ट्रैकिंग पसंद है तो बेहद कम बजट में आप मेघायल की इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

भारत में घूमने के लिए कई जगहें हैं। वहीं भारत के पूर्वी राज्य में स्थित मेघालय बेहद खूबसूरत जगह है। यह अपनी राजधानी शिलांग के लिए भी फेमस है। बता दें कि टूरिस्ट प्लेस के तौर पर मेघालय पर्य़टकों की पहली पसंद है। मेघालय खूबसूरत पर्वत मालाओं, ऊंचे पठारों, भारी बारिश, धूप, शानदार झरनों, नदियों और आकर्षित मैदानों के लिए जाना जाता है। अपने अनोखे स्थानों के लिए भी ये जगह काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा यहां पर डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज है। अगर आप भी इस बार कम बजट 10 हजार रुपए में बेहतरीन जगहें घूमना चाहते हैं तो मेघायल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए मेघालय के कुछ बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मासावडोंग जलप्रपात

डेंगदोह वाटरफॉल्स के रूप में भी फेमस मावसावडोंग वाटरफॉल को देखकर आपका दिन बन जाएगा। बता दें कि यह मेघायल की खूबसूरत जगहों में से एक है। सोहरा जिले के बाहरी इलाके में मावकामा गांव में स्थित यह झरना काफी शानदार लगता है। आपको बता दें कि कम फेसम होने के कारण यहां पर ज्यादा भीड़ भाड़ भी नहीं रहती है। अगर आप भी ऐसी ही किसी शांत जगह पर घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आप यहां पर जा सकते हैं। कम खर्चे में आप यहां से अच्छा एक्सपीरियंस ले सकते हैं।

कोंगथोंग गांव

आपको बता दें कि मेघालय के सबसे गुप्त और रहस्यमय जगहों में से एक कोंगथोंग है। वहीं यह व्हिस्लिंग विलेज के रूप में भी फेमस है। इस खूबसूरत जगह पर आप नेचर का मजा भी ले सकते हैं। क्योकि यह पूरी जगह केवल प्रकृति से घिरी हुई है। पूर्वी खासी हिल्स जिले में स्थित यहजगह शिलांग के करीब 60 किलो मीटर दूर स्थित है।

इसे भी पढ़ें: भारत की इन जगहों पर नहीं मनाया जाता होली का त्योहार, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

मावलिंगबना 

मेघालय में एक्सप्लोर करने के लिए मावलिंगबना सबसे अच्छी जगह है। बता दें कि यहां पर आप वाटर ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर स्थित झरनों और गुआफों को भी आप देख और घूम सकते हैं। यह स्थान पूर्वी खासी हिल्स जिले में है। यह जगह अपने 200 मिलियन साल पुराने जीवाश्मों के लिए फेमस है। इस गांव में आपको सुंदर जंगल भी मौजूद हैं। जिन लोगों को प्रकृति के बाच समय बिताना अच्छा लगता है। यह जगह उनके लिए बेस्ट है।

सोहखमी 

सोहरा पठार की ढलानों पर स्थित सोहखमी एक बेहद ही सुंदर गांव है। ऐडवेंचर का शौक रखने वाले लोग यहां आकर निराश नहीं होंगे। उनके लिए यह जगह एक्सप्लोर करने के लिए एकदम सही है। यह गांव अपने सुंदर-सुंदर रास्तों से होते हुए प्रेस्बिटेरियन चर्च के रास्ते पर लेकर जाता है। बता दें कि अपने ट्रैक के लिए यह गांव पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा फेमस है।

वेई सवाडोंग झरना

मेघालय में आपको कई अविश्वसनीय झरने देखने को मिलेंगे। जिनकी खूबसूरती में आप खो जाएंगे। बता दें कि यहां पर कम फेमस वेई सवाडोंग अपने खूबसूरत तीन स्तर वाला झरना है। यह राजधानी शिलांग से करीब 60 किलोमीटर दूर है। ट्रैकर्स के लिए यह स्थान अच्छा है। यहां की चढाई थोड़ी थकाने वाली है। लेकिन इस चढ़ाई को पूरा करने के बाद शानदार झरनों का नजारा देखकर आपकी सारी थकान गायब हो जाएगी। 

लोलांग पार्क

मेघालय का छिपा हुआ रत्न यानि की जोवाई से लोलांग पार्क तकरीबन 7 किमी की दूरी पर स्थित है। जिन लोगों को ट्रैकिंग करना पसंद होता है। वह क्रांगशुरी झरने को देखने के लिए इस जगह तक ट्रैकिंग करते हुए आते हैं। हालांकि यह खूबसूरत पार्क लोगों के बीच इतना ज्यादा फेमस नहीं है। इसके अलावा आपको यहां पर कई पवित्र उपवन भी मिलेंगे। इसलिए भीड़भाड़ से दूर इस जगह पर आप कम बजट में भी घूम सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़