Travel Tips: राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान तो एक्सप्लोर करें ये नेशनल पार्क, ट्रैवल बकिट लिस्ट में करें शामिल

By अनन्या मिश्रा | Oct 07, 2024

भारत में घूमने व एक्सप्लोर करने के लिए काफी जगहें हैं। भारत के हर राज्य में आपको कुछ न कुछ नया देखने को मिल जाएगा। इसी लिस्ट में राजस्थान शामिल है। राजस्थान शाही राज्य के रूप में अपने राजसी महलों और जीवंत संस्कृति के लिए जानी जाती है। राजस्थान में कुछ बेहतरीन नेशनल पार्क भी स्थित है। जो आपको नेचर और वन्य जीवन के बेहद करीब ले जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: सिंगल मदर के लिए बेहद जरूरी हैं ये ट्रैवल टिप्स, सेफ्टी की नहीं होगी टेंशन

रणथंभौर नेशनल पार्क

राजस्थान के नेशनल पार्क की बात करें, तो उसमें रणथंभौर नेशनल पार्क का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यह नेशनल पार्क राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित है, इस पार्क को अपने राजसी बंगाली टाइगर के लिए जाना जाता है। यह पार्क समृद्ध इतिहास और प्रचुर वन्यजीवों के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको कई प्राचीन खंडहरों में देखने को मिलेंगे। इसमें रणथंभौर किला भी शामिल है। आप यहां पर जंगल सफारी का लुत्फ उठाते हुए इन खंडहरों को देख सकते हैं। यहां पर आपको बंगाली टाइगर तेंदुए, हिरण और कई प्रकार की पक्षी प्रजातियों को देखने का मौका मिलेगा।

केवलादेव नेशनल पार्क

अगर आप बर्ड वॉचर हैं, तो आपको केवलादेव नेशनल पार्क एक्सप्लोर करना चाहिए। यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। इस नेशनल पार्क को भरतपुर बर्ड सैन्चुरी के नाम से जाना जाता था। बता दें कि यह यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज साइट है। इस पार्क में आपको पक्षियों की 370 से अधिक प्रजातियां देखने को मिलेंगी। इसमें दुर्लभ साइबेरियन क्रेन और रंगीन पेंटेड स्टॉर्क आदि भी देखने को मिलेंगे। सर्दियों में इस नेशनल पार्क में आपको माइग्रेट पक्षियों को देखने का मौका मिलेगा।

डेजर्ट नेशनल पार्क

राजस्थान में आपको डेजर्ट नेशनल पार्क को भी जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। यह जैसलमेर के पास थार रेगिस्तान में हैं। यह अद्भुत जगह 3000 वर्ग किलोमीटर में फैली है। यहां पर आपको थार रेगिस्तान की अद्भुत सुंदरता देखने का मौका मिलेगा। डेजर्ट नेशनल पार्क में आपको लुप्तप्राय ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के साथ-साथ कई अन्य रेगिस्तानी प्रजातियों को देखने को मिलेंगी।

प्रमुख खबरें

Janhvi Kapoor ने Shikhar Pahariya संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Podcast में किया प्यार का इजहार

Shaurya Path: US-Iran-Israel War से क्या सबक ले रहा है भारत? महाशक्तियां क्यों हो रहीं हैं फेल?

Kailash Mansarovar Yatra 2026: Kailash Yatra का New Route तैयार! बिना Passport-Visa ऐसे करें दर्शन, जानें Registration Process

Delhi Assembly की सुरक्षा अब अभेद्य! Hydraulic Blockers लगेंगे, बिना इजाजत Entry होगी Ban