Spain Travel Tips: स्पेन घूमने का बना रहे प्लान तो जरूर देखें ये 3 जगहें, नजारे देख रह जाएंगे दंग

By अनन्या मिश्रा | May 09, 2025

यूरोप महाद्वीप के सबसे सुंदर देशों में स्पेन का नाम शामिल है। यह घूमने के लिहाज से काफी अच्छी जगह है। स्पेन के बर्सिलोना, मलागा और कैनरी आइलैंड्स जैसी जगहों पर लोग लंबे ट्रिप पर आते हैं। स्पेन अपने खूबसूरत समुद्री तटों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। अगर आप भी स्पेन में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको पारंपरिक फ्लेमेंको डांस, ला फेरेरिया, टोमाटीना, बुल रनिंग फेस्टिवल और म्यूजिक इवेंट आदि देखने जरूर जाना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको स्पेन की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने वाले है। जहां का नजारा देखने के बाद आपका भी इन जगहों पर जाने का मन हो जाएगा।

बर्सिलोना

इसे भी पढ़ें: भारत में सतत पर्यटन बाजार के 216 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ने की उम्मीद

मैड्रिड

मैड्रिड स्पेन की राजधानी है और यह एक खास जगह है। मैड्रिड में आपको आधुनिकता और इतिहास का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। एक जहां पर पुरानी इमारतों का डिजाइन आपको आकर्षित करेगा, तो वहीं नई इमारतों से भी आप नजर नहीं हटा पाएंगे। मैड्रिड में आप सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम देखने जरूर जाएं। भले ही आप फुटबॉल प्रेमी नहीं भी हैं, तो यहां जाना आपको पसंद आएगा। वहीं यूरोपियन आर्ट और इतिहास में भारतीय पर्यटकों को रुचि होती है, उनके लिए Prado Museum और Reina Sofia Museum के लिए भी अच्छा है। आप यहां पर रॉयल पैलेस ऑफ़ मैड्रिड, ग्रैन विया, सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम और प्राडो म्यूज़ियम आदि घूम सकते हैं।

सेविल, स्पेन

आपको सेविल में स्पेनिश संस्कृति का असली रंग देखने को मिलेगा। आप यहां पर अल्काजार पैलेस और सेविल कैथेड्रल जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा मूरिश राजाओं द्वारा बनाए गए फेमस शाही महल भी देखने के लिए जा सकते हैं। सेविल कैथेड्रल और ला गिराल्डा टॉवर भी घूमने जा सकते हैं, यह दुनिया के सबसे बड़े गॉथिक चर्चों में से एक है।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी