Singapore Travel Tips: Singapore Trip Plan कर रहे हैं? जान लें ये नया नियम, वरना डूब जाएंगे Flight Ticket के सारे पैसे

By अनन्या मिश्रा | Mar 23, 2026

विदेश घूमने की चाहत तो लगभग हर किसी की होती है। लेकिन विदेश जाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। जहां कुछ लोग बजट के चक्कर में नहीं जा पाते तो कुछ लोगों को छुट्टी नहीं मिल पाती है। या फिर वीजा बनकर आने में दिक्कत होती है। वहीं विदेश जाने के लिए लगातार नियमों में भी बदलाव होते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी सिंगापुर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको नए नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सिंगापुर जाने के नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: IRCTC का शानदार Gujarat Tour Package, सिर्फ 20 हजार में घूमें Ahmedabad और Kevadia

जानिए कैसे होगी जांच

बता दें कि जो भी यात्री उड़ान भरेंगे, उनकी जानकारी पहले ही एयरलाइन को भेज दी जाएगी। ऐसे में दो तरह की चेकिंग की जा सकती है।

फ्लाइट मैनिफेस्ट

SG Arrival Card

अगर चेकिंग में इमिग्रेशन और चेक पॉइंट्स अथॉरिटी में किसी तरह की कोई गड़बड़ी मिलती है। तो फौरन एयरलाइन को No Boarding का मैसेज भेज दिया जाएगा। जिसके बाद एयरलाइन आपको फ्लाइट में बैठने की परमिशन हीं देगा। वहीं कुछ मामलों में चेक-इन के दौरान एक्स्ट्रा वेरिफिकेशन भी हो सकता है।

इन्हें रोक सकता है एयरलाइंस

जिन लोगों के पास सिंगापुर का वैलिड वीजा नहीं है।

वहीं पासपोर्ट की वैलिडिटी 6 महीने से कम हो।

SG Arrival Card नहीं भरा गया हो या फिर गलत जानकारी दर्ज की गई हो।

अगर पहले से कोई इमिग्रेशन या सिक्योरिटी से जुड़ा निगेटिव रिकॉर्ड है।

अगर किसी भी यात्री के साथ यह चीजें पाई जाती हैं, तो फ्लाइट में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

पहले और अब में फर्क

पहले इस तरह के मामलों में यात्रियों को सिंगापुर पहुंचने के बाद इमिग्रेशन काउंटर पर रोक लिया जाता था। लेकिन अब यह प्रोसेस फ्लाइट से पहले पूरा कर लिया जाएगा। अगर कोई इस रूल को नहीं फॉलो करता है, तो एयरलाइन पर 10,000 सिंगापुर डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है और स्टाफ पर भी कार्रवाई हो सकती है।

बोर्डिंग से रोकने पर क्‍या करना चाहिए

अगर आपको फ्लाइट में नहीं बैठने दिया गया है, तो आपको ICA के ऑफिशियल फीडबैक चैनल के जरिए संपर्क करना चाहिए औऱ अपनी सिचुएशन को क्लियर करें।

इन बातों का रखें ध्यान

पासपोर्ट की वैलिडिटी कम से कम 6 महीने होनी चाहिए।

वहीं सिंगापुर का सही वीजा होना चाहिए।

SG Arrival Card समय पर और सही भरा हो।

फ्लाइट से पहले सभी डॉक्यूमेंट्स की अच्छे से चेकिंग कर लें।

इसके साथ ही एयरलाइन की ई-मेल और मैसेज पर ध्यान दें।

प्रमुख खबरें

Ayodhya राम मंदिर चंदा विवाद: SIT रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद FIR की तैयारी, जल्द हो सकती हैं गिरफ्तारियां

Delhi Court का साफ संदेश: देर रात Call करने वाली महिला गलत नहीं, प्राइवेसी अहम

Ramayana Exclusive Preview: रणबीर-यश ने 150 कंटेंट क्रिएटर्स को दिखाई 15 मिनट की झलक, इंटरनेट पर मचाया तहलका

बेअदबी कानून पर Akal Takht का बड़ा एक्शन, Punjab के 78 MLAs और मंत्रियों को 29 जून को किया तलब