Sri Lanka Trip: Sri Lanka जाने का है Plan? ये 5 Travel Tips आपकी ट्रिप को बना देंगे शानदार और आसान

By अनन्या मिश्रा | Mar 27, 2026

विदेश घूमने का अपना ही एक अलग मजा होता है। खासतौर पर अगर पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान की जाए। ऐसे में अगर आप किसी शांत, खूबसूरत और नेचुरल जगह की तलाश में हैं, तो श्रीलंका आपके लिए एक बेहतरीन जगह साबित हो सकती है। शानदार बीच, हरे-भरे पहाड़, प्राचीन मंदिर और स्वादिष्ट खाना इस देश को खास बनाते हैं। ऐसे में अगर आप सही प्लानिंग के साथ श्रीलंका घूमने जाते हैं, तो आपकी यह ट्रिप और भी यादगार बन सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप श्रीलंका ट्रिप को खास बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: India आने वालों के लिए बड़ा अपडेट, Airport पर Entry के लिए e-Arrival Card होगा अनिवार्य

इन जगहों को करें एक्सप्लोर

श्रीलंका के समुद्री तट बेहद खूबसूरत और शांत होते हैं। यहां आप बीच पर घूम सकते हैं और सनसेट का लुत्फ उठा सकते हैं। या फिर आप कोई वॉटर एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं।

लोकल फूड

कोई भी ट्रिप लोकल फूड के बिना अधूरी मानी जाती है। श्रीलंका का खाना इंडियन खाने से थोड़ा मिलता-जुलता है। लेकिन इसमें अलग तरह के फ्लेवर और मसालों का इस्तेमाल होता है। इसलिए श्रीलंका की लोकल डिशेज जरूर ट्राई करनी चाहिए।

एक्सप्लोर करें धार्मिक स्थल

श्रीलंका में काफी कुछ चीजें देखने लायक हैं। अपनी ट्रिप को थोड़ा और यादगार बनाने के लिए आपको धार्मिक स्थलों को एक्सप्लोर करना नहीं भूलना चाहिए। श्रीलंका में कई प्राचीन मंदिर और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं।

शॉपिंग करें

ट्रिप से वापस आने से पहले जरूरी है कि आप वहां की फेमस मार्केट जरूर एक्सप्लोर करें। आप श्रीलंका के लोकल मार्केट घूमने के लिए जा सकते हैं। वहीं आप अपने बजट के हिसाब से खरीददारी जरूर करें।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo ने रचा इतिहास, World Cup नॉकआउट में दागा पहला गोल, पुर्तगाल की रोमांचक जीत

Amarnath Yatra 2026 शुरू, बाबा बर्फानी के दर्शन से पहले जान लें ये Complete Packing List

Share Market की दमदार शुरुआत, Sensex 545 अंक चढ़कर 78,000 के ऊपर, Nifty भी ग्रीन में

Croatia Grand Chess Tour: Gukesh की शानदार वापसी, अनीश गिरी पर जीत से दूसरे स्थान पर पहुंचे