Aparajita Plant Tips: ईशान कोण में लगाएं अपराजिता, करियर में चमकेगी किस्मत, धन से भर जाएगा घर

By अनन्या मिश्रा | Sep 15, 2025

वास्तु शास्त्र में घर में पेड़-पौधों को लगाने के लिए कई नियमों के बारे में बताया गया है। इन नियमों का ध्यान रखने पर घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। आपने देखा होगा कि कई लोग अपने घरों में अपराजिता का पौधा लगाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में अपराजिता का पौधा लगाने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको यहां पर अपराजिता के पौधे से संबंधित कुछ वास्तु नियम बताने जा रहे हैं। इन नियमों को ध्यान में रखकर आप इस पौधे को घर में लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Shivling Puja: शिवलिंग पूजा के बाद तीन बार ताली का रहस्य, जानें त्रिदेव आह्वान की गहरी मान्यता

जानिए किस दिशा में लगाएं पौधा

वास्तु शास्त्र में ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में अपराजिता का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के मुताबिक यह दिशा देवी-देवताओं के लिए काफी शुभ मानी जाती है और इस दिशा में अपराजिता का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।

वहीं इस पौधे को घर पर लगाने से नकारात्मकता दूर होती है। वहीं वास्तु में भी यह पौधा लगाने के लिए पूर्व दिशा शुभ मानी गई है। इस दिशा में यह पौधा लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि में वृद्धि हो सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

बता दें कि कभी भी पश्चिम या फिर दक्षिण दिशा में अपराजिता का पौधा नहीं लगाना चाहिए। अगर आप इन दिशाओं में यह पौधा लगाते हैं, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ सकता है और जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं।

इसके अलावा यह भी माना जाता है कि आपको शनिवार के दिन अपराजिता का पौधा लगाने से कई लाभ मिल सकते हैं। इसके साथ ही शनि देव की पूजा में अपराजिता के फूल अर्पित करने से शनिदेव की कुदृष्टि आपके ऊपर नहीं पड़ती है।

प्रमुख खबरें

Karnataka में GBIT प्रोजेक्ट के विरोध में BJP और JDS ने शुरू की पदयात्रा

Delhi में बाल भिखारी मुक्त अभियान शुरू करेंगी CM Rekha Gupta, 13 जिलों में होगी कार्रवाई

Nayab Singh Saini ने Hisar में लैब्स का किया उद्घाटन, कहा- विद्यार्थियों में बढ़ेगा शोध

Haridwar से बागपत तक 200 किमी पैदल यात्रा: माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर ला रहे दो भाई