पश्चिम बंगाल में कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा बैंक स्थापित: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (केएमसीएच) में राज्य का पहला प्लाज्मा बैंक स्थापित किया गया है। कोविड-19 मरीजों के इलाज में सहायता के लिए अब तक इस बीमारी से ठीक हुए 12 लोगों ने राज्य में प्लाज्मा दान किया है। बनर्जी ने राज्य सचिवालय में सोमवार को कहा कि कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्लाज्मा बैंक स्थापित किया है। 

इसे भी पढ़ें: LNJP अस्पताल में शुरू हो सकती है प्लाज्मा थैरेपी, मनीष सिसोदिया ने तैयारियों का लिया जायजा 

बता दें कि यह देश में दूसरी ऐसी पहल है। हाल ही में दिल्ली के आईएलबीएस में पहला प्लाज्मा बैंक स्थापित किया गया था। जिन 12 लोगों ने राज्य में अपना प्लाज्मा दान किया है, उनमें कुछ डॉक्टर, एक छात्र और पुलिसकर्मी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा