कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने के लिए फुटबाल खिलाड़ी को तीन महीने की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

बेलग्राद (सर्बिया), सर्बिया के फुटबाल खिलाड़ी एलेक्सांद्र प्रिजोविच को कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने के लिए घर में ही तीन महीने की हिरासत की सजा सुनाई गई है। सऊदी अरब के अल-इतिहाद क्लब की ओर से खेलने वाले 29 साल के स्ट्राइकर प्रिजोविच ने यहां शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई सुनवाई के दौरान अपना दोष स्वीकार किया।

पुलिस ने प्रिजोविच और 19 अन्य लोगों को शुक्रवार को यहां एक होटल के बार में एकत्रित होकर लाकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। देश में शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक लाकडाउन घोषित किया गया है। प्रिजोविच घर में रहने के आदेशों का उल्लंघन करने वाले सर्बियाके दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले रीयाल मैड्रिड के स्ट्राइकर लुका जोविच ने भी पिछले महीने आपात स्थिति के नियमों का उल्लंघन किया था।

इसे भी देखें:- क्या सचमुच 30 अप्रैल तक बढ़ेगा Lockdown, विपक्ष को क्यों नहीं दिखती Modi की मेहनत

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन