ओडिशा में क्रिकेट मैच के दौरान हुआ हैरतअंगेज काम, अंपायर ने दी नो बॉल खिलाड़ी ने मैदान में ही बहा दी खून की नदियां

By रितिका कमठान | Apr 03, 2023

भारत में क्रिकेट को लेकर लोगों में अलग ही जुनून और उत्साह देखने को मिलता है। क्रिकेट को अलग ही धर्म के तौर पर लोग मानते है। यहां हर क्रिकेट मैच को देखने वाले और खेलने वाले इसमें अपनी पूरा जी जान लगा देते है। क्रिकेट मुकाबलों के दौरान टीवी पर भी कई बार खिलाड़ियों को अग्रेसिव होते हुए देखा गया है। कभी कभी क्रिकेट के मैदान पर ऐसी भी घटनाएं सामने आ जाती हैं जो खेल की भावना के बिलकुल अलग होती है।

जानकारी के मुताबिक घटना कटक के महिशिलांदा गांव की है जहां टूर्नामेंट का क्रिकेट मुकाबला खेला जा रहा था। मुकाबले में ब्रह्मपुर और शंकरपुर की टीमें मैदान पर खेल रही थी और इस मुकाबले को देखने सैकड़ों की भीड़ मैदान पर मौजूद थी। इस मुकाबले में अंपायर ने ब्रह्मपुर टीम के खिलाफ गलत फैसला दे दिया। अंपायर ने गेंदबाज द्वारा डाली गई बॉल को नोबॉल करार दिया जिसका गेंदबाज ने जमकर विरोध किया। देखते ही देखते गेंदबाज और अंपायर के बीच बहस काफी बढ़ गई। इसी बीच गेंदबाज ने जेब में रखा चाकू निकाला और मैदान पर ही अंपायर पर कई वार कर दिए।

मृतक अंपायर की  पहयान चौद्वार महिषानंडा पंचायत का 22 वर्षीय युवक लकी राउत के तौर पर हुई है। अंपायर पर वार करने के बाद गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद मैच देखने आई भीड़ ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से ही पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस पूरे मामले में गंभीर नजर रखे हुए है। 

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी