मैच से पहले संबंध बनाने की खिलाड़ियों को मिलेगी छूट, मेंटल कोच की फिलॉसफी से कितने वाकिफ हैं आप?

By एकता | Oct 07, 2022

भारतीय क्रिकेट टीम, टी20 विश्व कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है और अपना ट्रेनिंग सेशन भी शुरू कर दिया है। टीम इंडिया 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। टी20 विश्व कप शुरू होने में अब थोड़ा ही समय बचा है, लेकिन इन सब के बीच सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छिड़ गयी है। बता दें, सोशल मीडिया पर इन दिनों मैच से पहले खिलाड़ियों के पार्टनर के साथ संबंध बनाने को लेकर बहस छिड़ी हुई है। यह बहस पैडी अप्टन के टीम इंडिया से जुड़ने के बाद शुरू हुई है। पैडी, टीम इंडिया के मेंटल कंडीशनिंग कोच हैं और अपनी मैच से पहले संबंध बनाने की फिलॉसफी को लेकर मशहूर हैं। पैडी अप्टन के अनुसार, मैच से पहले अगर कोई खिलाड़ी अपने पार्टनर के साथ संबंध बनाता है तो इससे उसे फील्ड पर अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: बोरिंग हो गया है रोमांस, भरना चाहते हैं दोगुने मजे? ये इंटिमेसी सीक्रेट्स करेंगे मदद

जुलाई 2022 में वेस्ट इंडीज के भारत दौरे के दौरान पैडी को भारतीय टीम में एक बार फिर मेंटल कंडीशनिंग विशेषज्ञ के रूप में वापस शामिल किया गया है। टीम इंडिया के साथ उनके जुड़ते ही उनकी मैच से पहले संबंध बनाने वाली फिलॉसफी को लेकर बहस तेज हो गई है। खबरों की मानें तो टीम इंडिया के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़, पैडी की फिलॉसफी से वाकिफ हैं। द्रविड़ इस बार टी20 विश्व कप 2022 के दौरान कोई चूक नहीं करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने पैडी को टीम इंडिया से जोड़ा है। उनके इस फैसले के बाद उम्मीद लगायी जा रही है कि खिलाड़ियों को मैच से पहले पार्टनर के साथ संबंध बनाने की छूट दी जा सकती है।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति