विराट कोहली का लंबे समय तक खेलना टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा: शेन वार्न

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2021

मेलबर्न। महान स्पिनर शेन वार्न ने विराट कोहली की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा है कि उन्होंने मौजूदा टीम में आत्मविश्वास भर दिया है और उम्मीद जताई कि भारतीय कप्तान लंबे समय तक खेलता रहेगा क्योंकि यह टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा है। भारत ने ओवल में चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को 157 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। वार्न ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘वे उसकी ओर देखते हैं। उसे सभी खिलाड़ियों का सम्मान हासिल है। वे उसका समर्थन करते हैं और वे उसके लिए खेलते हैं। कप्तान के लिए यह महत्वपूर्ण है कि टीम उसके लिए खेले। मुझे लगता है कि विराट जिस तरह स्वयं को पेश करता है उसके लिए हम सभी को उसे ‘शुक्रिया विराट’ कहना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी