हस्तशिल्प मेले में आना सुखद अनुभव

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 19, 2022

चंडीगढ़ ।  सुरजकुंड मेले में राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने अपने संबोधन में कहा कि हस्तशिल्प मेले में आना सुखद अनुभव है। इस बार के मेले का सहभागी देश उज्बेकिस्तान और थीम स्टेट जम्मू और कश्मीर है। उज्बेकिस्तान और भारत का सांस्कृतिक संबंध मजबूत है, फिल्मों में भी ये संबंध दिखा है।

इसे भी पढ़ें: दो साल के अंतराल के बाद सूरजकुंड शिल्प मेला का हुआ आगाज

सूरजकुंड मेले के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि दुनिया के कलाकारों के लिए ये मेला सूरज के समान है। हस्तशिल्प वास्तव में एक कला है, केवल रंग या आकृति को गढ़ना ही नहीं बल्कि कलाकार मानव मन के भाव भरता है। मानव जीवन में हथकरघा और हस्तशिल्प का अहम योगदान है।

इसे भी पढ़ें: होली के पावन अवसर पर 23 और गांवों को ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ का तोहफा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की धरती ज्ञान की धरती है, हम युद्ध नहीं शांति की विचारधारा के समर्थक हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के आधार पर हम हरियाणा को चलाएंगे। हम इस मेले के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाएंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर