शपथ सिर्फ़ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए : अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार को शपथ ग्रहण की बधाई दी, लेकिन साथ ही नसीहत भी दी कि शपथ सिर्फ़ सरकार बनाने की नहीं, जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि योगी आदित्यनाथ नीत सरकार ने आज जिस स्टेडियम में शपथ लिया है, उसका निर्माण सपा सरकार ने करवाया है। राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर स्थित ‘भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम’ में शुक्रवार की शाम जब योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नीत की नई सरकार शपथ ग्रहण कर रही थी, उसी समय सपा प्रमुख यादव ने ट्वीट किया, नई सरकार को बधाई कि वो सपा के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रही है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बीच Hardeep Puri का बड़ा आश्वासन, देश में Fuel की कमी नहीं, बढ़ा LPG उत्पादन

Chandranath Rath Murder Case में संदिग्ध Raj Singh की माँ के दावे से उठे कई सवाल

The Lord of the Rings: सीजन 3 की रिलीज डेट का ऐलान, Prime Video ने सीजन 4 को भी दी हरी झंडी

Neeraj Chopra का Rome से नाम गायब, Sachin Yadav को मिला बड़ा मौका, जानें पूरा समीकरण