त्रिपुरा में स्वतंत्रता दिवस पर हमले की साजिश नाकाम, विस्फोटक बरामद, दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2025

त्रिपुरा में पुलिस ने विस्फोटक बरामद किए और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर स्वतंत्रता दिवस पर एक बड़े हमले की साजिश को विफल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उत्तरी त्रिपुरा के वंघमुन में इन लोगों को रोका गया। पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नवगठित संगठन ‘त्रिपुरा यूनाइटेड नेशनल फोर्स’ (टीयूएनएफ) के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और उनके वाहन से 14 इलेक्ट्रिक विस्फोटक और नियोजेल विस्फोटक बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान असम के कटलीछेरा निवासी धनंजय रियांग और उत्तरी त्रिपुरा के दमछेरा स्थित कास्को निवासी सदाई नंदा रियांग के रूप में हुई है।

राय ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उन्होंने राज्य को अस्थिर करने की साजिश रची थी जिसका उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए पुलिसकर्मियों की हत्या करना, पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाना, हथियार और गोला-बारूद छीनना था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस त्वरित कार्रवाई ने सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी घटना को टाल दिया।

प्रमुख खबरें

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी नहीं दी, गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने कहा- हम तो उन्हें जानते तक नहीं

ED ने महाराष्ट्र में ISIS से जुड़े मॉड्यूल के 40 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी, 9.7 करोड़ रुपये जब्त

Delhi AQI: गंभीर स्थिति में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता, CAQM ने लगाया GRAP 4

Goa Nightclub Fire Tragedy : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोवा के दो नाइट क्लब सील