नाना पटोले का बीजेपी पर जवाबी हमला, बोले- प्रधानमंत्री भी संसद से गायब, अपना प्रभार किसी और को सौंप दें

By प्रेस विज्ञप्ति | Dec 22, 2021

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार से शुरू हुए महाराष्ट्र विधान मंडल के शीत सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के उपस्थित न रहने पर सवाल उठाया है। अब इसके जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने जवाबी हमला बोला है।उन्होंने कहा है कि इन दिनों दिल्ली में चल रहे लोकसभा व राज्यसभा के शीतकालीन सत्र में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं जा रहे हैं । ऐसे में उन्हें भी अपना प्रभार एक मंत्री को सौंप देना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: गालों की तुलना सड़कों से किए जाने से नाराज हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- ऐसे बयान अच्छे नहीं लगते 

राज्य में भर्ती के मुद्दे पर सदन में बोलते हुए नाना पटोले ने कहा कि, हमारी मांग है कि पेपर लीक घटनाओं पर सदन में चर्चा होनी चाहिए. क्योंकि राज्य के लोगों को पता होना चाहिए कि ये घोटाले कहां से शुरू हुए और कहां तक इसके तार जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस वजह से युवाओं को हो रही असुविधा का समर्थन कोई नहीं कर सकता। लेकिन लोगों को पता होना चाहिए कि सरकार इस पर क्या कार्रवाई कर रही है। पटोले ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि घोटालों को लेकर उनके पास भी दस्तावेज हैं।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया

ISRO के साथ साझेदारी असाधारण, विज्ञान अभियानों में क्षमता विकास सराहनीय: NASA

KM Shaji ने Range Rover विवाद पर दी सफाई, अनुमति लेकर दोस्त की गाड़ी इस्तेमाल करने का दावा

Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक