'विपक्ष की बैठक से पीएम और बीजेपी परेशान', Jairam Ramesh का तंज- NDA में नई जान फूंकने की हो रही कोशिश

By अंकित सिंह | Jul 17, 2023

बेंगलुरु में दूसरी विपक्षी बैठक से पहले, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोमवार (17 जुलाई) को अन्य दलों के प्रमुख नेताओं को शामिल करने के प्रयास को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया और कहा कि भगवा पार्टी “एनडीए में नई जान फूंकने” का प्रयास कर रही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह जो कि 23 जून को पटना में कई पार्टियों के जमावड़े का नतीजा है। जयराम ने आरोप लगाया कि विपक्ष के एक ही मंच पर जुटने से बीजेपी परेशान है और इसलिए उसने 18 जुलाई को दिल्ली में एनडीए की बैठक बुलाई है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने मंत्रालयों के प्रचार फंड को CBC को सौंपने का लगाया आरोप, कहा- सरकार ने संसद द्वारा पारित बजट की पवित्रता को कम कर दिया

26 राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे भाग

रमेश ने कहा कि पीएम और बीजेपी हैरान हैं। (विपक्ष की) पटना बैठक के बाद पीएम को अचानक एनडीए का ख्याल आया। एनडीए में नई जान फूंकने की कोशिश की जा रही है। अचानक खबर आई कि कल एनडीए की बैठक बुलाई गई है। यह पटना की बैठक का नतीजा हैविपक्ष की पहली बड़ी बैठक 23 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना में बुलाई गई थी। प्रेस वार्ता में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की सफल और सार्थक बैठक हुई। यह उसी बैठक की अगली कड़ी है। कल सुबह 11 बजे बैठक शुरू होगी। इस बैठक में पूरे भारत से 26 राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Waterlogging पर एक्शन, PWD अधिकारियों को मौके पर जांच और समाधान के निर्देश

Nepal Flood से मरने वालों की संख्या 600 पार, 2400 से अधिक लापता लोगों की तलाश जारी

Hong Kong में लोकतंत्र की मांग अब अपराध? China के National Security Law के तहत एक्टिविस्ट दोषी करार

Donald Trump warns Iran: सैन्य कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई, Tehran पर US का दबाव और बढ़ा