कोविड वैक्सीन पर प्रधानमंत्री की घोषणा से शीघ्र टीकाकरण में मदद मिलेगी: उद्योग जगत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय उद्योग जगत ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 से 44 साल के आयु वर्ग के लोगों के लिए भी राज्यों को टीका मुफ्त में उपलब्ध कराने की घोषणा से शीघ्र टीकाकरण में मदद मिलेगी, खरीद मूल्य में एकरूपता आएगी और सामान्य आर्थिक गतिविधियां जल्द से जल्द बहाल हो सकेंगी।उद्योग संघ पीएचडीसीसीआई ने कहा कि टीका खरीद प्रक्रिया में केंद्र सरकार की भूमिका बढ़ने से टीकाकरण अभियान तेज होगा और देश में कम समय में प्रभावी ढंग से अधिकतम टीकों की आपूर्ति होगी।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश : डॉक्टरों ने ब्लैक फंगस से संक्रमित नवाजत बच्ची का सफल ऑपरेशन किया

एसोचैम ने कहा कि केंद्र द्वारा टीकों की सीधी खरीद के निर्णय से भारत के टीकाकरण कार्यक्रम को गति मिलेगी और राज्यों के पास कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अधिक संसाधन होंगे। उद्योग संघ ने कहा कि संशोधित नीति से राज्यों के लिए टीकों की उपलब्धता संबंधी सभी प्रक्रियात्मक बाधाएं दूर हो जाएंगी। सीआआई ने भी प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का स्वागत किया और इसे तेजी से टीकाकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। सीआईआई ने कहा, ‘‘इससे राज्यों में टीकों का समान आवंटन भी सुनिश्चित होगा... सभी पात्र आबादी को मुफ्त में टीके उपलब्ध कराने से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सामान्य आर्थिक गतिविधियों को जल्द से जल्द फिर से शुरू करने में काफी मदद मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य