आपातकाल को लेकर PM का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- इस काले अध्याय को कभी नहीं भुलाया जा सकता

By अंकित सिंह | Jun 25, 2021

इमरजेंसी के 46 साल पूरे होने को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपातकाल के काले अध्याय को कभी नहीं भुला जा सकता। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि 1975 से 1977 के दौरान देश ने संस्थानों का व्यवस्थित विनाश देखा। प्रधानमंत्री ने अपील की कि आइए हम भारत की लोकतांत्रिक भावना को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लें, और हमारे संविधान में निहित मूल्यों पर खरा उतरें। प्रधानमंत्री ने एक इंस्टाग्राम लिंक शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि इस तरह कांग्रेस ने हमारे लोकतांत्रिक लोकाचार को कुचला। हम उन सभी महानुभाव को याद करते हैं जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया और भारत के लोकतंत्र की रक्षा की। 

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट