मुंबई में इमारत ढहने की घटना से हुई मौतों पर PM ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में एक इमारत के ढहने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उन्होंने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक, मोदी ने कहा, ‘‘मुंबई के पश्चिमी मलाड में एक संरचना के ध्वस्त होने से हुई मौतों से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ एक अन्य ट्वीट में पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। ज्ञात हो कि मुंबई के मलवनी इलाके में तीन मंजिला इमारत की दो मंजिलों के एक मंजिला मकान पर गिरने से आठ बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने करूर भगदड़ को लेकर द्रमुक और पुलिस पर साधा निशाना

मूसलाधार बारिश के कारण पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सड़क मार्ग से मुर्शिदाबाद पहुंचे

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश में दादा-पोते की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

वेणुगोपाल ने राम मंदिर में चंदा चोरी के कथित मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल, न्यायालय की देखरेख में जांच की मांग की