प्रधानमंत्री ने हाई स्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को दिखायी हरी झंडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2019

नयी दिल्ली। पुलवामा आतंकवादी हमलों की पृष्ठभूमि में गमगीन माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को शुक्रवार नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखायी। इस अवसर पर रेल मंत्री पीयूष गोयल और रेलवे बोर्ड के सदस्य उपस्थित थे और वे भी ट्रेन के उद्घाटन सफर का हिस्सा बने। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘दिल्ली से वाराणसी की अपनी पहली यात्रा पर आज रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस के डिजाइनरों और इंजीनियरों का मैं आभारी हूं। पिछले साढ़े चार साल में अपनी ईमानदारी और कड़ी मेहनत से हमने रेलवे को सुधारने का प्रयास किया है।’’यह ट्रेन दिल्ली से वाराणसी का सफर नौ घंटे और 45 मिनट में पूरा करेगी। इसमें कानपुर और इलाहाबाद में 40-40 मिनट का ठहराव का समय भी शामिल है, जहां विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इसे भी पढ़े: जीएमआर इंफ्रा को तीसरी तिमाही में 561 करोड़ रुपये का घाटा

सभी कोच में स्वचालित दरवाजे, जीपीएस आधारित दृश्य-श्रव्य यात्री सूचना प्रणाली, मनोरंजन के उद्देश्य से ट्रेन के अंदर हॉटस्पॉट वाईफाई और बेहद आरामदायक सीटें हैं। सभी शौचालय बायो-वैक्यूम किस्म के हैं। डिब्‍बों में दो प्रकार की प्रकाश सुविधा दी गयी है, एकसभी यात्रियों के लिये सामान्‍य प्रकाश की सुविधा और हर सीट पर अलग से प्रकाश की व्‍यवस्‍था भी है। यात्रियों को गर्मा गर्म भोजन और शीतल पेय पदार्थ परोसने के लिये हर कोच में पैंट्री (रसोई) की व्यवस्था है। यात्रियों के अतिरिक्‍त आराम के लिये डिब्‍बों में गर्मी और ध्‍वनि से बचाव की विशेष व्‍यवस्‍था की गयी है। कार्बन फुटप्रिंट रोकने के लिए रेल गाड़ी में री-जेनरेटिव ब्रेक प्रणाली लगायी गयी है, जिससे 30 प्रतिशत बिजली की बचत होगी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह