बरनाला रैली में सिद्धू ने दिया बड़बोला बयान, कहा- किसान एक साल तक डटे रहे और PM 15 मिनट में ही परेशान हो गए

By अनुराग गुप्ता | Jan 07, 2022

चंडीगढ़। पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़बोला बयान दिया। बरनाला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 15 मिनट तक इंतजार करने से परेशान हो गए, जबकि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान एक साल तक प्रदर्शन करते रहे। दरअसल, पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का सड़क मार्ग कुछ प्रदर्शनकारियों ने अवरुद्ध कर दिया था। जिसकी वजह से प्रधानमंत्री मोदी को एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट का इंतजार करना पड़ा था और फिर उन्होंने बठ़िडा वापस लौटने का निर्णय लिया था। 

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को फटकार लगाई। उन्होंने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री चन्नी से बात की और कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश के हैं और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि इस मामले में जो लोग भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर कोई भी कोताही नहीं होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Gentleman Spymaster की अनकही गाथा: Karan Johar 2028 में बड़े पर्दे पर लाएंगे R&AW के फाउंडर RN Kao की बायोपिक

Asian Games: 10m Air Rifle Team स्पर्धा में भारत ने जीता Silver Medal

Asian Games 2026 से पहले ऐतिहासिक T20I में Team India से भिड़ने को तैयार है Japan

Thanjavur के Brihadeeswarar Temple के शिखर की परछाई जमीन पर क्यों नहीं पड़ती