राफेल की वजह से सीबीआई प्रमुख को हटाने की जल्दबाजी में हैं प्रधानमंत्री: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक की नियुक्ति को लेकर बुलाई गई चयन समिति की बैठक के एक दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राफेल मामले के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीबीआई प्रमुख अलोक वर्मा को हटाने की जल्दबाजी में हैं।

 

गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'प्रधानमंत्री सीबीआई प्रमुख को हटाने की इतनी जल्दबाजी में क्यों हैं? उन्होंने सीबीआई प्रमुख को चयन समिति के समक्ष अपना पक्ष रखने की अनुमति क्यों नहीं दी?' उन्होंने कहा, 'जवाब: राफेल।' खबरों के मुताबिक सीबीआई निदेशक की नियुक्ति को लेकर बुधवार को बुलाई गई चयन समिति की पहली बैठक बेनतीजा रही।

 

यह भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण पर टिप्पणी करके बुरे फंसे राहुल, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

 

उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा न्यायमूर्ति ए के सीकरी और लोकसभा में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के नेता के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह