'देश के लिए एक टिकाऊ मॉडल तैयार कर रहे PM', दिल्ली में BJP के जीत से गदगद हुए चंद्रबाबू नायडू

By अंकित सिंह | Feb 08, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लोगों ने उनमें विश्वास जताया है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने निवर्तमान आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली कूड़े का शहर बन गई है और पूरी तरह प्रदूषित हो गई है।

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections Result: दिल्ली में बीजेपी की बड़ी जीत पर बोले योगेंद्र यादव, 'आप की हार पूरे विपक्ष के लिए खतरा'

उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी देश के लिए एक टिकाऊ मॉडल तैयार कर रहे हैं। मैं ईमानदारी से उनकी सराहना करता हूं। दिल्ली में आज की जीत लोगों का मोदी में विश्वास दर्शाती है।" सीएम ने कहा कि दिल्ली में शासन एक असफल मॉडल है और इसे आगे भी जारी नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तियों की आलोचना नहीं कर रहा हूं... (दिल्ली की) मुख्य सड़कों पर कूड़े के ढेर हैं और शहर पूरी तरह प्रदूषित हो गया है। दिल्ली सबसे प्रदूषित जगहों का पता बन गई है। 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें